राजस्थान रॉयल्स में फिर से हुई धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, क्या इस बार टीम जीतेगी IPL का खिताब?

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम में हो रहे बदलावों में एक और नाम जुड़ गया है. टीम मैनेजमेंट ने रॉयल्स के पुराने हेड कोच कुमार संगाकारा को फिर से इस पद पर नियुक्त किया है. कुमार टीम में राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे. जिन्होंने पिछले IPL संस्करण के बाद पद से इस्तीफा दिया था.

राजस्थान रॉयल्स में फिर से हुई धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, क्या इस बार टीम जीतेगी IPL का खिताब?

Kumar Sangakkara Head Coach Of RR: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 से पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए कुमार संगाकारा को दोबारा टीम का हेड कोच नियुक्त किया है. फ्रेंचाइज़ी ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की. संगकारा पहले भी 2021 से 2024 तक रॉयल्स के हेड कोच रह चुके हैं और अब वे कोचिंग की जिम्मेदारी के साथ-साथ डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका भी निभाते रहेंगे.

संगकारा के पिछले कार्यकाल में टीम का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा था. उनके नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स ने 2022 में फाइनल तक का सफर तय किया था, जबकि 2024 में टीम प्लेऑफ में पहुंची थी. 2025 सीजन के लिए राहुल द्रविड़ को हेड कोच की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन नए सत्र के लिए टीम ने फिर से संगकारा पर भरोसा जताया है.

फ्रेंचाइज़ी के लीड ओनर मनोज बदाले ने संगकारा की वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि टीम को इस समय जिस तरह के नेतृत्व की आवश्यकता है, उसमें संगकारा सबसे उपयुक्त विकल्प हैं. उन्होंने कहा कि टीम के खिलाड़ियों के साथ उनकी परिचिती, शांत स्वभाव और खेल की गहरी समझ राजस्थान रॉयल्स को स्थिरता देने में मदद करेगी. बदाले ने यह भी जोड़ा कि वे हमेशा से संगकारा की रणनीति और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा करते आए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

उन्होंने आगे कहा कि संगकारा की सोच स्पष्ट है और उनका अनुभव टीम को एक नए चरण में ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा. आईपीएल 2026 के लिए रॉयल्स की टीम पहले से ही बदलाव के दौर में है और ऐसे में संगकारा की वापसी को एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.

कोचिंग स्टाफ में भी कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. विक्रम राठौड़ को प्रमोट करते हुए टीम का लीड असिस्टेंट कोच बनाया गया है. वहीं, शेन बॉन्ड पहले की तरह गेंदबाज़ी कोच की भूमिका निभाते रहेंगे. ट्रेवर पेनी की असिस्टेंट कोच के तौर पर और सिड लाहिड़ी की परफॉर्मेंस कोच के रूप में वापसी भी तय की गई है.

इन बदलावों के साथ राजस्थान रॉयल्स ने संकेत दे दिया है कि टीम अगले सीजन में नए आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी. टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि संगकारा की मौजूदगी से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिलेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news