IPL 2026 Auction: राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए ये धुरंधर खिलाड़ी, यहां देखें प्लेयर्स की लिस्ट!

IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगामी सीजन से पहले पहले एडिशन की विजेता राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट ने अपनी जर्सी में सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई स्टार खिलाड़ियों को शामिल कर फैंस को चौंका दिया है.

IPL 2026 Auction: राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए ये धुरंधर खिलाड़ी, यहां देखें प्लेयर्स की लिस्ट!

IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगामी सीजन से पहले पहले एडिशन की विजेता राजस्थान रॉयल्स (RR) ने ट्रेड विंडो और मिनी नीलामी में आक्रामक रणनीति अपनाई है. टीम मैनेजमेंट ने अपनी जर्सी में सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई स्टार खिलाड़ियों को शामिल कर फैंस को चौंका दिया है.

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से स्टार भारतीय ऑलराउंडर प्लेयर रवींद्र जडेजा और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन को अपनी टीम में शामिल किया है. वहीं टीम के पूर्व कप्तान संजू सैमसन को ट्रैड के जरिए बाहर किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा बन चुके हैं. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स से डोनोवन फरेरा की घर वापसी भी राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए अहम मानी जा रही है.

राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रेड किए गए खिलाड़ी

रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से ट्रेड करके 14 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स में शामिल किया गया है. सैम कुरेन को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से ट्रेड करके 2.4 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स में शामिल किया गया. वहीं डोनोवन फरेरा को दिल्ली कैपिटल्स (DC) से ट्रेड करके 75 लाख में राजस्थान रॉयल्स में शामिल किया गया.

ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कैप्टन संजू सैमसन को 18 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में शामिल किया गया. इसके साथ ही नीतीश राणा को दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 4.2 करोड़ में ट्रेड किया गया.

यशस्वी जायसवाल, शिम्रोन हेटमायर, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शुभम दुबे, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह इन खिलाड़ियों को राजस्थान रॉयल्स ने रिटेन किया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news