IPS Rahul Prakash : डीग को जामताड़ा बनने से बचाने वाले IPS अधिकारी, जिनके नाम से कांपते हैं साइबर क्रिमिनल

IPS Rahul Prakash : IPS अधिकारी राहुल प्रकाश भरतपुर रेंज के आईजी जब बने तो एंटीवायरस मिशन चलाया, ये वो वक्त था जब देश भर का 40 फीसदी साइबर क्राइम राजस्थान के भरतपुर के डीग से संचालित होने लगा था.

IPS Rahul Prakash : डीग को जामताड़ा बनने से बचाने वाले IPS अधिकारी,  जिनके नाम से कांपते हैं साइबर क्रिमिनल
Image Credit: IPS Rahul Prakash

IPS Rahul Prakash Success Story : राजस्थान के IPS अधिकारी राहुल प्रकाश के नाम से ही अपराधी कांपते हैं. 2006 बैच के राजस्थान कैडर के IPS अधिकारी राहुल प्रकाश पहले धौलपुर में एसपी नियुक्त हुए थे, फिर जोधपुर, भरतपुर और फिर अलवर में एसपी नियुक्त हुए.

IPS अधिकारी राहुल प्रकाश भरतपुर रेंज के आईजी जब बने तो एंटीवायरस मिशन चलाया, ये वो वक्त था जब देश भर का 40 फीसदी साइबर क्राइम राजस्थान के भरतपुर के डीग से संचालित होने लगा था.

Add Zee News as a Preferred Source
IPS Rahul Prakash Success story

भरतपुर का डीग , साइबर क्रिमिनल्स का जामताड़ा बन गया था. IPS अधिकारी राहुल प्रकाश के एंटीवायरस मिशन के चलते साइबर अपराधी पकड़ में आए.

साइबर ठग लोगों को लूटने के लिए सोने की ईंटों से लेकर पेटीएम, फोन पे, गूगल पे के जरिए साइबर ठगी कर रहे थे.

IPS अधिकारी राहुल प्रकाश के नेतृत्व में डीग में तकनीक और मोबाइल सर्विलांस का प्रयोग करके अपराधियों के नेटवर्क का पता लगाया और कड़े एक्शन लिए.

Rahul Prakash IG

IPS अधिकारी राहुल प्रकाश का एंटी वायरस मिशन की सफलता दिखने में लगी थी और डीग में साइबर ठगी के मामलों में कमी आ गयी थी.

बेहद साधारण से परिवार से आने वाले IPS अधिकारी राहुल प्रकाश को एक अनुशासनप्रिय और ईमानदार अफसर के रूप में जाना जाता है. जिस भी जगह उनकी पोस्टिंग हुई, वहां के अपराधी खौफ में रहे.

फिलहाल IPS अधिकारी राहुल प्रकाश, जयपुर आईजी की जिम्मेदारी निभा रहे है. उनके सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म पर ज्यादातर किए गये पोस्ट अंग्रेजी की बजाय हिंदी में होते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उसे पढ़ और समझ सके.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More