Jail Guard Recruitment Exam: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आज यानी शनिवार 12 अप्रैल को राज्यभर में 1278 केंद्रों बनाए गए हैं, जिनमें जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा हो रही है. सख्त निर्देश के बावजूद भी स्टूडेंट कड़े से लेकर माला तक पहनकर आ रहे हैं.
Trending Photos

Jail Guard Recruitment Exam: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आज यानी शनिवार 12 अप्रैल को राज्यभर में 1278 केंद्रों बनाए गए हैं, जिनमें जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा हो रही है. सख्त निर्देश के बावजूद भी स्टूडेंट कड़े से लेकर माला तक पहनकर आ रहे हैं. कोटा के सेंटर में चेकिंग के दैरान अभ्यर्थी को पैंट तक उतारनी पड़ी.
कोटा में जांच के दौरान अभ्यर्थी को अपनी पैंट तक उतारनी पड़ी. इसके बाद उसकी पैंट से जिप और हुक हटाया गया. इसके बाद अभ्यार्थी को परीक्षा में केंद्र में एंट्री दी गई. ये पहला मामला नहीं है, कई अभ्यर्थियों को लोअर या पायजामे में ही एंट्री दी गई है. वहीं कई सेंटरों पर हाथ में पहना हुआ कड़ा, गले में पहने माला और रुद्राक्ष भी निकलवाए गए हैं.
कोटा में उद्योग नगर क्षेत्र में स्थित इंदिरा गांधी नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को भी केंद्र बनाया गया है. वहां परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों के हाथ से कड़ा , गले का धागा और रुद्राक्ष निकलवा दिया गया. इस सेंटर पर दो छात्र 9:00 बजे के बाद पहुंचे. दोनों को सेंटर पर परीक्षा देने के लिए अंदर नहीं जाने दिया.
शनिवार को दो पारियों में जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है. पहली पारी सुबह 10 से 12 तक थी, वहीं अब दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी. सुबह परीक्षा से एक घंटे पहले तक ही सेंटर में प्रवेश दिया गया. जेल प्रहरी में कुल 803 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा में 8,20,942 अभ्यर्थी बैठेंगे. पहली पारी में 4,10,443 और दूसरी पारी में 4,10,499 अभ्यर्थी परीक्षा देने वाले हैं. इसमें भर्ती में एक पद के लिए 1022 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.
सबसे ज्यादा जयपुर में 176 केंद्रों परीक्षा केंद्र बने हैं. पहली पारी में 61968 और दूसरी पारी में भी 61968 अभ्यर्थी परीक्षा देने वाले हैं. जोधपुर में 114 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी. सबसे कम 7 परीक्षा केंद्र करौली में है. वहीं कोटा में 58 सेंटर पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.