Jaipur: रोहित गोदारा गैंग के नाम पर मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, 4 बदमाश गिरफ्तार

Jaipur News: जयपुर में स्टील कारोबारी से रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पैसा नहीं देने पर परिवादी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी.  

Jaipur: रोहित गोदारा गैंग के नाम पर मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, 4 बदमाश गिरफ्तार
Image Credit: Jaipur News:

Jaipur News: राजधानी जयपुर में स्टील कारोबारी से रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में सोडाला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वारदात का खुलासा करते हुए डीसीपी जयपुर साउथ दिगंत आनंद ने बताया की स्टील कारोबारी की ओर से मामला दर्ज कराया गया था.

रिपोर्ट में बताया गया था कि परिवादी को कॉल कर अज्ञात शख्स ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया और 10 करोड़ रुपये की मांग की. पैसा नहीं देने पर परिवादी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी.

Add Zee News as a Preferred Source

जांच के दौरान सामने आया कि जिस नंबर से धमकी दी गई थी कि वह अलवर निवासी मजदूर का था. मजदूर के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से सिम निकलवाई गई थी. पुलिस ने तकनीकी आधार और मुखबिर से जरिए सूचना जुटाते हुए जयप्रकाश कुमावत, महेश कुमावत, लोकेंद्र सिंह और लखन सिंह को दस्तयाब कर पूछताछ की.

पूछताछ में तमाम साक्ष्य सामने आने के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से थार गाड़ी, मोटरसाइकिल और धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया.
डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया कि आरोपी जयप्रकाश कुछ महीने पहले निजी अस्पताल में काम करता था. वह सट्टे में लाखों रुपए हार गया था और उसने अपने रिश्ते के भाई महेश को भी निजी अस्पताल में काम पर रखवा दिया. अस्पताल में काम करने के दौरान उसकी वहां काम करने वाले लोकेंद्र सिंह से दोस्ती हो गई.

निजी अस्पताल में ही इलाज के लिए आने वाली महिला के लग्जरी गाड़ियों में आने और उसके परिवार का स्टील कारोबार होने के चलते आरोपियों ने उनके ड्राइवर से संपर्क कर पूरी जानकारी हासिल कर ली. तीनों आरोपियों ने लखन गुर्जर को साथ लेकर परिवादी को फर्जी सिम से संपर्क कर रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 10 करोड़ रुपये की मांग की.
फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ में कई और खुलासे होने की संभावना है. गिरफ्त में आए आरोपियों में शूटिंग गेम का एक खिलाड़ी भी शामिल है, जो खुद को नेशनल स्तर का खिलाड़ी बता रहा है, जिसको लेकर तस्दीक की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.