जयपुर में 14वां ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार का होगा भव्य आयोजन

Jaipur: जयपुर एक बार फिर दुनिया भर के पर्यटन विशेषज्ञों, टूर ऑपरेटर्स व पर्यटन क्षेत्र के स्टेकहोल्डर्स के स्वागत के लिए तैयार है. 
 

जयपुर में 14वां ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार का होगा भव्य आयोजन

Jaipur: जयपुर एक बार फिर दुनिया भर के पर्यटन विशेषज्ञों, टूर ऑपरेटर्स व पर्यटन क्षेत्र के स्टेकहोल्डर्स के स्वागत के लिए तैयार है. पर्यटन विभाग राजस्थान,केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय, फिक्की (FICCI) के संयुक्त तत्वावधान में 14वां ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाज़ार आगामी 4 से 6 मई 2025 तक जयपुर में आयोजित किया जाएगा. टोंक रोड स्थित होटल अनन्तारा में जीआईटीबी का उद्घाटन सत्र आयोजित होगा. बाकी अन्य मुख्य GITB कार्यक्रम जेइसीसी में होंगे. इस आयोजन को होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान, इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन और राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स का भी सहयोग से आयोजित किया जा रहा.

मीट इन इंडिया कॉन्क्लेव-2025

उप मुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने बताया कि 14 वां ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाज़ार-2025 के आयोजन केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वाधान में मीट इन इंडिया कॉन्क्लेव-2025 का आयोजन किया जा रहा है. आगामी 4 मई को होटल नोवाटेल जयपुर एग्ज़ीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा. मीट इन इंडिया कॉन्क्लेव का उद्देश्य भारत को वैश्विक स्तर पर एक M.I.C.E ( मीटिंग, इनसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस व एग्जिबिशन) के प्रमुख स्थल के रूप में स्थापित करना है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया किर जीआईटीबी सिर्फ एक ट्रैवल मार्केट नहीं है, यह एक ऐसा मंच है जहां सहयोग, संवाद और भविष्य की संभावनाएं आकार लेती हैं. ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाज़ार में 55 देशों के 280 विदेशी टूर ऑपरेटर्स भाग लेंगे और 11000 से अधिक B2B मीटिंग्स आयोजित होंगी.

राजस्थान में M.I.C.E पर्यटनः- समृद्ध विरासत, आधुनिक सुविधाएं, एम.आई.सी.ई टूरिज्म को राजस्थान में नई ऊंचाइयां मिल रही हैं. राजस्थान के पास देश के 75% हेरिटेज होटल्स हैं. प्रमुख शहरों में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, लग्ज़री होटल्स और कॉन्फ्रेंस की सुविधाएं उपलब्ध हैं. सड़कों, रेल और हवाई मार्गों द्वारा कनेक्टिविटी है. प्रशिक्षित गाइड्स, बहुभाषी अनुवादक और समर्पित सेवा नेटवर्क मौजूद है.

सुविधाओं का प्रभावी नेटवर्क तैयार

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि राजस्थान केवल पारंपरिक पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं रह गया है. राजस्थान को एक मल्टी-डायमेंशनल, एक्सपीरियंस-बेस्ड डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना, जहां हर यात्री को अपनी रुचि के अनुसार कुछ नया अनुभव करने का अवसर मिले.

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक दलीप सिंह राठौड़ के अनुसार जयपुर, जोधपुर, उदयपुर जैसे पारंपरिक शहरों के साथ-साथ अजमेर, पुष्कर, भरतपुर, अलवर, जैसलमेर, बीकानेर, शेखावाटी, कोटा, बूंदी, माउंट आबू, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर और धौलपुर भी M.I.C.E टूरिज्म के नए केंद्र बनकर उभरे हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान पर्यटन विभाग ने परिवहन, संचार, विश्वस्तरीय होटल्स और कॉन्फ्रेंस सेंटर जैसी सुविधाओं का प्रभावी नेटवर्क तैयार किया है. यही कारण है कि आज राजस्थान एक ''संपूर्ण पर्यटन पैकेज'' बन चुका है.

Trending news