बहरोड़ में शहीद बिजेंद्र सिंह की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

Jaipur News: बहरोड़ क्षेत्र के गांव जखराना में बुधवार को शहीद बिजेंद्र सिंह की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर गुरुग्राम से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 65वीं बटालियन के अधिकारी गांव पहुंचे.

बहरोड़ में शहीद बिजेंद्र सिंह की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: बहरोड़ क्षेत्र के गांव जखराना में बुधवार को शहीद बिजेंद्र सिंह की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर गुरुग्राम से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 65वीं बटालियन के अधिकारी गांव पहुंचे. शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

सीआरपीएफ की ओर से असिस्टेंट कमांडेंट मीना कपूर के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया. उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि शहीद बिजेंद्र सिंह ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि ऐसे शहीदों के बलिदान के कारण ही आज देश सुरक्षित है और हम सभी को उनके त्याग और साहस से प्रेरणा लेनी चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

मीना कपूर ने बताया कि शहीद सिपाही बिजेंद्र सिंह सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन में जीडी के पद पर पंजाब के मौगा जिले में तैनात थे. 11 जून 1987 को जब सीआरपीएफ ने एक विशेष ऑपरेशन चलाया, उस दौरान आतंकियों ने घात लगाकर सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग कर दी. इस मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए, जिनमें बिजेंद्र सिंह भी शामिल थे. उन्होंने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए अंतिम सांस तक देश की रक्षा की.

पुण्यतिथि कार्यक्रम में गांव के बुजुर्गों, युवाओं और स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया. सभी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है और नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए.

इस दौरान शहीद की वीरांगना सुमित्रा देवी, इंस्पेक्टर हरि प्रकाश, हेड कांस्टेबल प्रीतम सिंह, सिपाही सोमवीर, रविंदर, कुलदीप, शहीदका बेटा देवेंद्र यादव और पुष्पेंद्र यादव, ग्रामीणो सहित शहीद के परिजन मौजूद रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author