जयपुर ACB ने सीकर में रिश्वतखोरी के आरोप में 2 सरकारी कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

Sikar News: एसीबी जयपुर की टीम ने सीकर में समग्र शिक्षा अभियान के अतिरिक्त जिला परियोजना के सहायक अभियंता खुमाराम के दलाल कमल कुमार कुमावत को 60 हजार रुपये और सहायक लेखाधिकारी-प्रथम रामचंद्र को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. 

जयपुर ACB ने सीकर में रिश्वतखोरी के आरोप में 2 सरकारी कर्मचारियों को किया गिरफ्तार
Image Credit: Sikar News

Sikar News: ए.सी.बी जयपुर की टीम ने आज सीकर में कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त जिला परियोजना, समग्र शिक्षा अभियान के सहायक अभियंता खुमाराम के लिए उसके दलाल कमल कुमार कुमावत को 60 हजार रुपये एवं उसी कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी-प्रथम रामचंद्र को 40 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की सुनील कुमार सिहाग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ए.सी.बी. जयपुर ग्रामीण को एक शिकायत मिली कि परिवादी की फर्म द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवास सीकर में करवाये गये कमरों के निर्माण के बकाया बिलों राशि करीब 27 लाख रुपये को पास करने की एवज में सहायक अभियंता द्वारा 60 हजार रुपये एवं सहायक लेखाधिकारी द्वारा 45 हजार रुपये की मांग कर परेशान किया जा रहा है. इस पर एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया.

Add Zee News as a Preferred Source

टीम ने आज ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी अतिरिक्त जिला परियोजना, समग्र शिक्षा अभियान के सहायक अभियंता के खुमाराम के कहने पर उसके दलाल कमल को 60 हजार रुपये एवं सहायक लेखाधिकारी-प्रथम रामचंद्र को 40 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है.

आरोपी खुमाराम सहायक अभियंता एसीबी कार्रवाई की भनक लगने पर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. आरोपियों से एसीबी पूछताछ और कार्रवाई कर रही है.

वहीं, रींगस कस्बे में पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की गई. कस्बे के सिटी बस स्टैंड पर वाहन चैकिंग के दौरान काले शीशे लगी ब्रेजा कार को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार युवक उतर कर भागने लगे. जिस पर पुलिस द्वारा युवकों को पकड़ कर पूछताछ की गई तो उनके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद किए गए. थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में तीन युवकों को डिटेन किया गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More