Jaipur: घूस लेता दलाल, कोड वर्ड में 'जय श्री बालाजी' लिखता पटवारी, जानें कहानी

Jaipur News: जयपुर में एसीबी ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए हाथोज के पटवारी नरेन्द्र मीणा के लिए 30 लाख रुपये की रिश्वत लेते दलाल विकास को गिरफ्तार किया. वहीं, दलाल को पकड़ते ही पटवारी वहां से फरार हो गया.

Jaipur: घूस लेता दलाल, कोड वर्ड में 'जय श्री बालाजी' लिखता पटवारी, जानें कहानी
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: भ्रष्टाचार के खिलाफ राजधानी जयपुर में एसीबी ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. एसीबी ने हाथोज के पटवारी नरेन्द्र मीणा के लिए 30 लाख रुपये की रिश्वत लेते दलाल विकास को गिरफ्तार किया लेकिन एसीबी की ओर से दलाल को पकड़ते ही पटवारी फरार हो गया.

जयपुर एसीबी के एएसपी संदीप सारस्वत ने बताया कि इस संबंध में परिवादी ने एसीबी में शिकायत दी थी. परिवादी के पास पटवारी नरेन्द्र मीणा की ओर से रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग भी थी. परिवादी की जमीन का नामांतरण खोलने की एवज में पटवारी नरेन्द्र मीणा 50 लाख रुपये की मांग कर रहा था. काम कराने के लिए दोनों के बीच सौदा 30 लाख रुपये में तय किया गया. एसीबी ने घूसखोर पटवारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया.

Add Zee News as a Preferred Source

एसीबी की ओर से पटवारी को रंगे हाथ दबोचने के लिए 5 लाख रुपये के असली नोट और 25 लाख रुपये के डमी नोट मिलाकर पटवारी को पैसे देने की तैयारी की. वहीं, परिवादी ने बड़ी मात्रा में नकदी नहीं होने का बहाना कर कुछ समय लिया तो पटवारी की ओर से नकदी का इंतजाम होने पर कोड वर्ड में बात करने को कहा.

इस दौरान पटवारी ने परिवादी को जय श्री बालाजी बोलने का कोड दिया. उन्होंने बताया कि परिवादी पर संदेह होने के चलते पटवारी नरेन्द्र मीणा परिवादी को पैसे लेकर अलग-अलग जगह बुलाता रहा.

संदेह के चलते आखिर में पटवारी ने अपने दलाल विकास से संपर्क कर 30 लाख रुपये उसे देने को कहा लेकिन परिवादी दलाल को पैसा देने में आनाकानी करता रहा. वहीं, दलाल विकास ने भी परिवादी से संपर्क किया और पटवारी नरेन्द्र मीणा के लिए रिश्वत की रकम ले ली. इसी दौरान एसीबी ने दलाल विकास को दबोच लिया लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही पटवारी नरेन्द्र मीणा फरार हो गया. एसीबी ने दलाल का मोबाइल फोन जब्त कर साक्ष्य जुटाए हैं.

वहीं, फरार पटवारी नरेन्द्र मीणा की तलाश में एसीबी टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. एसीबी अधिकारियों की मानें तो इस मामले में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत हो सकती है. ऐसे में पटवारी की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.