दिवाली पर आसमान छूते हवाई किराए! जयपुर आने वालों की जेब पर 5 गुना तक पड़ा बोझ

Jaipur News : दिवाली पर यूं तो हवाई किराए की दरों में एयरलाइंस हर साल बढ़ोतरी करती हैं, लेकिन इस बार हवाई किराए की दरों ने नया आसमान छुआ है. एयरलाइंस ने आम दिनों की तुलना में किराया दरें 5 गुना तक अधिक बढ़ा दी हैं. इस करण दिवाली पर जयपुर शहर आने वाले हवाई यात्रियों की जेब ढीली होगी.
 

दिवाली पर आसमान छूते हवाई किराए! जयपुर आने वालों की जेब पर 5 गुना तक पड़ा बोझ
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News : पढ़ाई के सिलसिले में पुणे या अहमदाबाद रहने वाले छात्र हों या फिर बेंगलूरु, मुम्बई, हैदराबाद जैसे शहरों में काम करने वाले पेशेवर लोग, इस बार दिवाली पर जयपुर लौटना उनके लिए मुश्किल रहने वाला है. दरअसल इस बार एयरलाइंस ने हवाई किराए की दरों में काफी अधिक बढ़ोतरी की है. पूर्व के वर्षों में मुम्बई से जयपुर आगमन का अधिकतम किराया 20 हजार रुपए तक रहता था, लेकिन इस बार यह किराया बढ़कर 27 हजार रुपए से भी अधिक हो गया है.

दिलचस्प बात यह है कि जयपुर आगमन का किराया ही बढ़ा है, जयपुर से इन शहरों के लिए जाने वाली फ्लाइट्स में किराए की दरों में खास वृद्धि नहीं हुई है. आपको बता दें कि वर्तमान में जयपुर से विभिन्न शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी काफी बेहतर है. मुम्बई से जयपुर आवागमन के लिए रोजाना 9 फ्लाइट उपलब्ध हैं. आम दिनों में मुम्बई से जयपुर आने के लिए हवाई किराया 5 हजार से लेकर 6500 रुपए के बीच रहता है, लेकिन 17 अक्टूबर को यानी धनतेरस से एक दिन पहले जयपुर आने के लिए प्रति यात्री किराया कम से कम 16500 रुपए लग रहा है. वहीं अधिकतम किराया 27 हजार रुपए से भी अधिक हो गया है। इसी तरह बेंगलूरु से जयपुर आगमन का किराया भी करीब 26 हजार रुपए तक पहुंच गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

दिवाली पर 17 अक्टूबर को हवाई किराया

  • मुम्बई से जयपुर के लिए 9 फ्लाइट उपलब्ध
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस की 2 फ्लाइट, किराया 16500 से 19185 रुपए
    इंडिगो की 4 फ्लाइट, किराया 19184 से 20941 रुपए तक
    एयर इंडिया की 3 फ्लाइट, किराया 26038 से 27079 रुपए तक
  • बेंगलूरु से जयपुर के लिए 6 फ्लाइट उपलब्ध
    एयर इंडिया एक्सप्रेस की 2 फ्लाइट में किराया 22069 रुपए
    इंडिगो की 4 फ्लाइट में किराया 25373 से 25583 रुपए
    पुणे से जयपुर के लिए 3 फ्लाइट उपलब्ध
    एयर इंडिया एक्सप्रेस में किराया 16500 रुपए
    इंडिगो फ्लाइट में किराया 17149 रुपए
    स्पाइसजेट में किराया 18199 रुपए
  • हैदराबाद से जयपुर के लिए 5 फ्लाइट उपलब्ध
    एयर इंडिया एक्सप्रेस की 2 फ्लाइट, किराया 11715 से 14533 रुपए
    इंडिगो की 3 फ्लाइट, किराया 12022 से 14752 रुपए
  • चेन्नई से जयपुर के लिए मात्र एक फ्लाइट
    इंडिगो की एकमात्र फ्लाइट में किराया 18541 रुपए
  • गोवा से जयपुर के लिए मात्र एक फ्लाइट
    इंडिगो की एकमात्र फ्लाइट में किराया 18696 रुपए
  • अहमदाबाद से जयपुर के लिए 4 फ्लाइट उपलब्ध
    18 अक्टूबर को स्पाइसजेट की 1 फ्लाइट, किराया 11966 रुपए
    इंडिगो की 4 फ्लाइट, किराया 11807 से लेकर 15272 रुपए

एयरलाइंस ने जिन शहरों के लिए किराया बढ़ाया हुआ है, उनमें वही शहर शामिल हैं, जहां से जयपुर आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है. उदाहरण के लिए कोलकाता से जयपुर आने वाली फ्लाइट्स में दिवाली पर किराया 7 से 9 हजार रुपए के बीच बना हुआ है, जो कि आम दिनों की तुलना में 2 गुना भी नहीं बढ़ा है. इसी तरह दिल्ली से जयपुर आगमन के लिए भी हवाई किराया अधिक नहीं बढ़ा है. यानी एयरलाइंस इन रूटों पर यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठा रही हैं. जिन शहरों से जयपुर आने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा है, उन्हीं शहरों से जयपुर आगमन का हवाई किराया अधिक बढ़ा है. वहीं हवाई किराए को लेकर वर्तमान में डीजीसीए का भी कोई नियंत्रण देखने को नहीं मिल रहा है. यही वजह है कि थक हारकर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को इस बार दिवाली पर 4 से 5 गुना तक अधिक किराया चुकाना ही पड़ेगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author