&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: मंगलवार दोपहर जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के डोमेस्टिक कार्गो टर्मिनल में उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो एयरलाइन के एक पार्सल की स्कैनिंग के दौरान नोटों की गड्डी के बीच बैट्रीनुमा संदिग्ध डिवाइस मिली. डिवाइस में तार जुड़े थे और बीप लाइट भी जल रही थी, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं.
पार्सल में नकदी के बीच छिपाई थी डिवाइस
पार्सल जयपुर से हैदराबाद के लिए बुक किया गया था. स्कैनिंग में 500 रुपये के नोटों की मोटी गड्डियां दिखीं, लेकिन बीच में एक अजीब बैट्रीनुमा यंत्र लगा था. तार और चिपके होने व लाइट जलने से प्रारंभिक तौर पर इसे विस्फोटक या ट्रैकिंग डिवाइस समझा गया. CISF ने तुरंत जयपुर एयरपोर्ट थाना पुलिस और राजस्थान ATS को सूचना दी.
प्राथमिक जांच में विस्फोटक की आशंका नहीं
CISF और ATS की संयुक्त टीम ने पार्सल की बारीकी से जांच की. अधिकारियों के अनुसार डिवाइस में विस्फोटक पदार्थ नहीं पाए गए. इसे संभवतः कोई GPS ट्रैकर या मनी ट्रांसफर में इस्तेमाल होने वाला सिक्योरिटी डिवाइस माना जा रहा है. फिर भी पूरी सावधानी बरती गई और पार्सल को अलग सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया.
बुकिंग करने वाले व्यक्ति से पूछताछ जारी
पार्सल की बुकिंग करने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है. पुलिस और ATS उससे पूछताछ कर रही है कि आखिर नकदी के बीच ऐसी डिवाइस क्यों रखी गई. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं यह हवाला या अवैध लेन-देन से जुड़ा मामला तो नहीं.
एयरपोर्ट पर कुछ देर तक बढ़ी सतर्कता
घटना के बाद टर्मिनल-1 के कार्गो क्षेत्र में कुछ देर के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई. हालांकि यात्री सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा. फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और जल्द ही डिवाइस की तकनीकी जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
ये भी पढ़ें-