राजाओं की शान अब मलबा! जहां कभी राजा फरमाते थे आराम - जानें पूरी कहानी

Amer Fort: जयपुर के ऐतिहासिक आमेर किले में शनिवार को भारी बारिश के कारण दिल-ए-आराम बाग की 200 फीट लंबी दीवार गिर गई. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. सुरक्षा को देखते हुए हाथी की सवारी रोक दी गई. यह किला यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल है.

राजाओं की शान अब मलबा! जहां कभी राजा फरमाते थे आराम - जानें पूरी कहानी
Image Credit: amer fort wall collapsedSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur News: राजस्थान में शनिवार को मूसलाधार बारिश का असर कई जगहों पर देखने को मिला. इस दौरान जयपुर स्थित ऐतिहासिक आमेर किले का एक हिस्सा अचानक ढह गया. लगातार हो रही बरसात के चलते किले के दिल-ए-आराम गार्डन की करीब 200 फीट लंबी दीवार टूटकर गिर गई. इसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें साफ दिख रहा है कि पानी की वजह से दीवार कमजोर पड़कर मलबे में तब्दील हो गई. उधर, रास्ता असुरक्षित हो जाने के कारण अब यहां हाथी की सवारी पर रोक लगा दी गई है.

18वीं सदी का दिल-ए-आराम गार्डन
आपको बता दें कि शनिवार को जिस दिल-ए-आराम उद्यान की दीवार ढही, वह 18वीं शताब्दी में बनाया गया था. बेहद खूबसूरत और मनोरम यह उद्यान आमेर किले के नीचे और माओटा झील के उत्तरी हिस्से में स्थित है. यहां की वास्तुकला में मुगल शैली का स्पष्ट प्रभाव नजर आता है. इसके नीचे एक और बगीचा है, जिसे रामबाग कहा जाता है, और यह दिल-ए-आराम बाग से आकार में बड़ा है.

Add Zee News as a Preferred Source

आमेर किला - विरासत और इतिहास का अद्वितीय प्रतीक
आमेर किला दुनिया की ऐतिहासिक धरोहरों में शुमार है. यह न केवल पर्यटकों का आकर्षण केंद्र है बल्कि यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में भी शामिल है. इस किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में राजा मानसिंह ने करवाया था, जो राजपूताना की वीरता और स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना है. ऊंची दीवारें, विशाल दरवाजे और बारीक नक्काशी से सजे महल यहां आने वाले हर पर्यटक को आकर्षित करते हैं.

गंभीर चेतावनी
किले का यह ढांचा बाद में राजा जयसिंह प्रथम और सवाई जयसिंह द्वितीय के शासनकाल में और विकसित किया गया. लगभग 150 वर्षों तक यह कछवाहा राजवंश की राजधानी भी रहा. ऐसे में दीवार का गिरना न सिर्फ चिंताजनक है, बल्कि विरासत संरक्षण के लिए एक गंभीर चेतावनी भी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author