&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur Army Day Parade 2026: आर्मी डे परेड पर आज जयपुर में शौर्य और पराक्रम के अद्भुत नजारे देखने को मिले. महल रोड पर आयोजित परेड को देखने दो लाख से ज्यादा लोग उमड़े. भारतीय सेना की रेजीमेंटस ने परेड की तो, भारत की दमदार सैन्य ताकत को देख लोग दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर दिखे.
आर्मी डे परेड पर एक से बढ़कर एक नजारे, कभी निगाहें आसमान में उड़ान भरते अपाचे पर टिकी तो कभी भारत की सैन्य शक्ति पर महल रोड पर जय हिंद की सेना के लिए हर ओर जय जय कार सुनाई दी.
रणनीति और तकनीकी में बदलाव
जगुआर फाइटर जेटस ने सलामी मंच के उपर से उड़ान भरी, तो निगाहे आसमान में ही ठहर गईं. ब्रह्रमोस मिसाइल देख लोग चकित रह गए. आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी बोले कि वक्त के साथ भारतीय सेना भी बदल रही है. भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर नए सिरे से रणनीति और तकनीकी में बदलाव को स्वीकार किया गया है.
रोबोटिक डॉग्स का प्रदर्शन
रोबोटिक डॉग्स का प्रदर्शन बहुत ही खूबसूरत अंदाज में दिखाई दिया. तकनीकी डॉग्स स्क्वायड को देख लोग हैरत में पड़ गए. ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के एयरक्राफ्ट और ड्रोन को मार गिराने वाली स्वचालित एंटी एयरक्राफ्ट गन अपग्रेडेड शिल्का का भी प्रदर्शन किया गया.
नाग मिसाइल
नाग मिसाइल को देख दर्शक अचंभित रह गए. नाग चार किलोमीटर दूर से दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूद करने में सक्षम है. अपग्रेडेड बीएमपी सैकंड सारथ का नजारा भी भव्य था. थल सेना अध्यक्ष ने कहा कि भारत हथियारों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा है, हम फ्यूचर रेडी फोर्स की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं. उन्होनें आज की परेड को परंपरा और परिवर्तन नाम दिया.
सबसे पुरानी रेजीमेंट रही सबसे आगे
भारतीय सेना की रेजीमेंटस ने परेड में हिस्सा लिया. सबसे पुरानी रेजीमेंट होने के नाते मद्रास रेजीमेंट को परेड में सबसे आगे रखा गया. सिख रेजीमेंट से लेकर महार रेजीमेंट के जाबांजों को देख हर कोई आश्वास्त था कि इन वीर जवानों के होते हुए दुश्मन हमारी सरहदों की तरफ झांक भी नहीं सकता. भैरव बटालियन की घातक सैन्य क्षमता देख दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली. इस दौरान सेना के जवानों ने कई हैरत अंगेज करतब भी दिखाई. थल सेना अध्यक्ष ने राजस्थान की जनता से मिले अपार उत्साह के लिए सबका धन्यवाद दिया.
लोगों ने लगाए भारत माता की जय और जय हिंद के नारे
भारतीय सेना भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर युद्धों की तैयारी में जुटी है. अब जमाना तकनीक के साथ कदम बढ़ाने का है. भारतीय सेना सरहदों की हिफाजत के लिए वो सब कुछ कर रही है, जो एक संप्रभू राष्ट्र की सैन्य शक्ति के लिए जरूरी होता है. आधुनिकरण के साथ नई तकनीक के उपयोग पर जोर सेना में नया जोश भर रहा है. चीन और पाकिस्तान की सेना में आज भारतीय सेना के इस प्रदर्शन से खलबली जरूर मच रही होगी. आखिर हम सबको भारतीय सेना पर नाज है. इस गौरवशाली लम्हों के साक्षी बने तमाम लोग भारत माता की जय और जय हिंद के सेना के जयकारे लगाकर इंडियन आर्मी की हौसला अफजाई करते नजर आए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!