जयपुर में स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन ने ली पहली समीक्षा बैठक, अमृत योजना समेत इन चीजों पर रहा फोकस

Jaipur News: स्वायत्त शासन विभाग के नवनियुक्त शासन सचिव रवि जैन ने विभागीय अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की. उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की स्थिति की जानकारी ली. 

जयपुर में स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन ने ली पहली समीक्षा बैठक, अमृत योजना समेत इन चीजों पर रहा फोकस
Image Credit: Jaipur News:

Jaipur News: स्वायत्त शासन विभाग के नवनियुक्त शासन सचिव रवि जैन ने विभागीय अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की. उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की स्थिति की जानकारी ली. जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों पर चर्चा की. बैठक का उद्देश्य शहरी विकास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर फोकस रहा.

जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), अमृत योजना, अन्नपूर्णा रसोई, स्मार्ट सिटी परियोजनाएं, कचरा प्रबंधन, नालों की सफाई और शहरों की साफ-सफाई जैसे कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए. नगर निकायों की संस्थागत क्षमता बढ़ाने, जनभागीदारी को सशक्त करने और पारदर्शिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का सीधा लाभ आमजन तक पहुंचे. यही विभाग की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए. बैठक में अधिकारियों से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जलभराव की समस्या, स्ट्रीट वेंडर जोन के व्यवस्थित संचालन, राजस्व वृद्धि और ई-गवर्नेंस के विस्तार जैसे मुद्दों पर फीडबैक लिया.

सभी नगरीय निकाय जनसुनवाई तंत्र को और अधिक संवेदनशील एवं उत्तरदायी बनाएं. साथ ही नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, ई-गवर्नेंस और पारदर्शी कार्यप्रणाली के माध्यम से ही सुशासन को मजबूत किया जा सकता है. बैठक में विभाग के निदेशक इंद्रजीत सिंह, अतिरिक्त निदेशक श्याम सिंह, मुख्य अभियंता और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author