Jaipur: बावरिया गैंग की शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पेचकस दिखा लूटी सोने की चेन

Jaipur News: सिंधीकैंप जयपुर पश्चिम की टीम ने बावरिया गैंग की शातिर महिला को गिरफ्तार किया. दरअसल, चोर ने महिला को पेचकस दिखा 2 तोला वजनी सोने की चेन लूटी थी. 

Jaipur: बावरिया गैंग की शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पेचकस दिखा लूटी सोने की चेन
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: पुलिस थाना सिंधीकैंप जयपुर पश्चिम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला यात्री के गले से चेन तोड़ने वाली बावरिया गैंग की शातिर महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महिला के कब्जे से वारदात में छीनी गई करीब 2 तोला वजनी सोने की चेन व 'ॐ' लॉकेट बरामद किया है.

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद (आईपीएस) ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के अनुसार, वह सिंधी कैंप से बयाना जा रही थी. बस में चढ़ते समय एक महिला ने उनके गले से मोटी सोने की चेन खींच ली. जब विरोध किया तो महिला ने पेचकस जैसे हथियार से जानलेवा हमला कर जान से मारने की धमकी दी और चेन लूट कर फरार हो गई. इस पर थाना सिंधीकैंप में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल एवं सहायक पुलिस आयुक्त धर्मवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी श्याम सुन्दर शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने CCTV फुटेज और आसूचना के आधार पर अथक प्रयास करते हुए आरोपी महिला मधु (उम्र 35 वर्ष), निवासी चितोकड़ी, थाना सेवर, जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया.

पुलिस के अनुसार, यह गैंग भीड़-भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं के गहनों को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम देती है. पूछताछ में आरोपी से अन्य मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है. इस कार्रवाई में महिला कांस्टेबल संगीता और कांस्टेबल मक्खनलाल की विशेष भूमिका रही.

बता दें कि बावरिया गैंग भारत का एक कुख्यात आपराधिक गिरोह है, जो विशेष रूप से डकैती, लूट और हत्या जैसे जघन्य अपराधों के लिए जाना जाता है. यह गैंग हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में रहने वाले बावरिया समुदाय से संबंधित है. ये गैंग जयपुर, भरतपुर, अलवर, धौलपुर आदि जिलों में कई वारदातें अंजाम दे चुकी है.
ये लोग आमतौर पर भेष बदलकर वारदात को अंजाम देती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author