&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News : ज्यादा दिन नहीं हुए जब राजस्थान के जयपुर जिले में भांकरोटा थाना इलाके में आदित्य नाम के युवक ने अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल पर जाकर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर और फिर नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली. वारदात के बाद मृतक के मामा ने मृतक का मोबाइल फोन देखा, तो उसमें सुसाइड नोट और कुछ चैट पाई गई. इसके बाद युवक द्वारा आत्महत्या की वजह सामने आई तो सब हैरान रह गये.
भांकरोटा थाना इलाके में जयसिंहपुरा गांव स्थित एक अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर रहने वाले वाला आदित्य शर्मा एक निजी कंपनी में सेल्स डिपार्टमेंट में काम किया करता था.ऑफिस से घर आने के बाद आदित्य ने अपने बाइक में से एक बोतल में पेट्रोल भरा और फिर अपार्टमेंट की 9वी मंजिल स्थित छत पर चला गया.
जहां खुद पर पेट्रोल छिड़क पहले आग लगाई और फिर छत से नीचे छलांग लगा दी. इसके बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने फोन कर पुलिस को हादसे की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त के लिए अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों से जानकारी जुटाई.
वारदात के वक्त आदित्य के पिता जो घर में पूजा कर रहे थे. जब पुलिस उनके पास पहुंची और उन्हें घटनास्थल पर लेकर पहुंची ,तब कहीं जाकर शव की शिनाख्त हो सकी.
वारदात के वक्त आदित्य का छोटा भाई दोस्तों के पास गया हुआ था और मां भी एक धार्मिक यात्रा से वापस घर ही लौट रही थी.
मोबाइल से मिले सुसाइड नोट में आदित्य ने बिटकॉइन में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दे उसके दो बैंक खातों में जमा सारी धनराशि साइबर ठगों द्वारा ठगने की बात लिखी गई है
मृतक का मोबाइल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. आदित्य के खुदकुशी की वजह साइबर फ्रॉड रही या फिर कुछ और ये तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन ये जांच कब तक चलेगी ? और अगर ये साइबर क्राइम का ही मामला है तो अपराधी कब तक पुलिस की पकड़ में होंगे ये देखने वाली बात होगी.
यहां आपको ये बताना जरूरी है कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान साइबर ठगों की पसंदीदा जगह बनता जा रहा है. पिछले 18 महीनों में साइबर ठगी की 19 लाख वारदातें हुई हैं, जनवरी 2024 से जून 2025 के बीच राजस्थान में साइबर ठगों ने 1,923 करोड़ रुपए का चूना लगाया है. तो सतर्क रहें !
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News की हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!