Trending Photos

Jaipur News : जयपुर सेंट्रल जेल के ट्रांसफर को लेकर सदन में आज मामला उठा. विधायक कालीचरण सराफ ने कहा कि पिछले 10 सत्र से कहा जा रहा है कि जयपुर सेंट्रल जेल को आबादी से ट्रांसफर का मामला प्रक्रियाधीन है. सराफ ने कहा कि ठिकरिया में 170 बीघा जमीन बताई गई है. वहां जेल का स्थानांतरण करेंगे तो कब तक करेंगे और नहीं तो क्यों नहीं ?
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा जयपुर सेंट्रल जेल की क्षमता 1170 कैदियों की है, लेकिन वर्तमान में 1751 बंदी है. ज्यादा बंदी है तो उन्हें शिफ्ट किया जाता है. हाई कोर्ट ने निर्देश दिए हैं, तो उनकी जानकारी करके बता दूंगा
बेढम ने कहा कि बजट घोषणा 2022-23 में भी बिंदु आया था, शिफ्ट करने के लिए जयपुर सेंट्रल जेल भी शामिल है.
मंत्री ने कहा कि जमीन बताई गई है, अगर जेडीए देने के लिए तैयार है, तो कोऑर्डिनेशन करके कार्रवाई के बारे में सोचेंगे. इस बार विधायक सराफ ने कहा कि जेल निर्माण में सरकार का एक पैसा भी नहीं लगेगा. जयपुर में ज्वेलरी का बड़ा काम है, ज्वेलरी का हब बना दिया जाए. वहां जेल भी बन जाएगी कमर्शियल कंपलेक्स भी बन जाएगा. सरकार इस पर गंभीरता से विचार करें.
गृह राज्य मंत्री ने कहा कि जेल के लिए 1 लाख 30 हजार वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता है. पैसा कितना भी लगे हम सुविधा डेवलप करने के लिए होंगे. जमीन मिलते ही निर्माण के बाद जेल शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा.