Jaipur Bomb Threat News: जयपुर के CMO को बम से उड़ाने की धमकी, थ्रेट सुन पुलिस के खड़े हुए कान, झुंझनु से आई थी कॉल!

Jaipur Bomb Threat News: जयपुर के सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी! पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर, सीएमओ परिसर में सघन तलाशी अभियान जारी. एटीएस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी हुई है. फिलहाल, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.

Jaipur Bomb Threat News: जयपुर के CMO को बम से उड़ाने की धमकी, थ्रेट सुन पुलिस के खड़े हुए कान, झुंझनु से आई थी कॉल!
Image Credit: Jaipur Bomb Threat News:

Jaipur Bomb Threat News: जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में दोपहर तकरीबन 12:30 बजे एक वृद्ध ने फोन कर सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली, जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना पर तुरंत पुलिस, एटीएस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां CMO पहुंची. CMO परिसर के अंदर और बाहर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया लेकिन वहां से किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई. वही फोन पर धमकी देने वाले व्यक्ति की जब लोकेशन निकाली गई तो वह झुंझुनू आई, जिस पर झुंझुनू पुलिस से संपर्क किया गया. झुंझुनू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया. बुजुर्ग द्वारा शराब के नशे में धमकी देने की बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जयपुर के सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. धमकी भरा कॉल करीब 12:40 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में आया था, जिसके बाद अशोक नगर थाने को सूचना दी गई. शुरुआती जांच में पता चला है कि धमकी का कॉल झुंझुनूं से आया था.

Add Zee News as a Preferred Source

तलाशी अभियान और सुरक्षा व्यवस्था
सीएमओ परिसर के अंदर और बाहर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें एटीएस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड शामिल हैं. पुलिस अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां सीएमओ की सुरक्षा को लेकर चौकस हैं, क्योंकि सीएमओ की सुरक्षा हमेशा चाक-चौबंद रहती है. फिलहाल, पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.

मामला दर्ज और संदिग्ध की पहचान
विधायकपुरी थाने में मामला दर्ज किया जाएगा, क्योंकि सिटी कंट्रोल रूम विधायकपुरी थाना इलाके में पड़ता है. पुलिस ने धमकी भरे कॉल के नंबर की पहचान कर ली है और संदिग्ध को झुंझुनूं में हिरासत में लेने की खबर है. पुलिस अधिकारी इसे किसी सिरफिरे की करतूत मान रहे हैं.

पुलिस की कार्रवाई
अशोक नगर SHO कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि धमकी भरे कॉल की जांच की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. पुलिस ने सीएमओ परिसर का कोना-कोना खंगाल लिया है, लेकिन अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More