Jaipur Crime News: जयपुर के महेश नगर इलाके में मंगलवार को एक 30 साल का युवक 7 साल के बच्चे के साथ बाथरूम में घुस गया और कुकर्म किया. बच्चे की चीख-पुकार और रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े आए.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur Crime News: जयपुर के महेश नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक 30 वर्षीय युवक ने 7 साल के मासूम बच्चे के साथ बाथरूम में कुकर्म किया. बच्चा नहाने के लिए बाथरूम में गया था, तभी आरोपी ने अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर लिया और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आस-पास के लोग
बाथरूम से बच्चे की जोर-जोर से चीखने और रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत दौड़े आए. शक होने पर उन्होंने जबरदस्ती दरवाजा खुलवाया. दरवाजा खुलते ही रोता-बिलखता बच्चा बाहर निकला.
मासूम ने सुनाई आपबीती, लोगों का फूटा गुस्सा
बाहर आते ही डरे-सहमे बच्चे ने जो बताया, उसे सुनकर सभी के होश उड़ गए. लोगों में आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने मौके पर मौजूद आरोपी को पकड़ लिया. गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई भी की.
)
पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया आरोपी को, केस दर्ज
सूचना मिलते ही महेश नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के गुस्से से बचाकर थाने ले आई. बच्चे और परिजनों के बयान के आधार पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया. आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और बलात्कार की धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
बच्चे का मेडिकल कराया, जांच जारी
पुलिस ने पीड़ित बच्चे को तत्काल अस्पताल भेजकर मेडिकल करवाया. परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं. पुलिस उप-अधीक्षक स्तर के अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं. आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
ये भी पढ़ें-