&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: पूरे विश्व में विभिन्न शहरों में अलग-अलग चीजों को लेकर सर्वे करने वाली एक प्रतिष्ठित वेबसाइट ने हाल ही में गुलाबी नगरी जयपुर को देश में दूसरे सबसे सुरक्षित शहर के खिताब से नवाजा है. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु जैसे महानगरों को पछाड़ जयपुर ने यह खिताब हासिल किया है. सर्वे में मिली रेटिंग को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ का कहना है कि जयपुर पुलिस और भी अधिक मेहनत करेगी ताकि पहले नंबर का खिताब हासिल किया जा सके.
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार क्राइम रेट में 14% की गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही वाहन चोरी की वारदातों में भी 30% की कमी दर्ज की गई है. पुलिस द्वारा ऐसे कई नवाचार किए गए और विशेष ऑपरेशन चलाए गए, जिसके चलते बदमाशों पर नकेल कसी गई और क्राइम रेट में गिरावट दर्ज की गई. इसके चलते पूरे देश में अहमदाबाद के बाद जयपुर सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंचा है.
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि प्रोएक्टिव पुलिसिंग और विशेष अभियानों के चलते जयपुर शहर में हत्या, डकैती, अपहरण, दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों में काफी कमी दर्ज की गई है. वहीं, शहर में गश्त और नियमित पेट्रोलियम के चलते वाहन चोरी की वारदातों में भी 30% की कमी दर्ज की गई है. हालांकि अपराध के जिन मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, उन्हें कम करने और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पूरे फोकस के साथ काम किया जा रहा है.
जयपुर पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जनता को सुरक्षित वातावरण देने के लिए हर बिंदु को मद्देनजर रखते हुए काम किया जा रहा है. पूरी कोशिश की जा रही है कि क्राइम को पूरी तरह से कंट्रोल किया जा सके और देश में सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में जयपुर को पहले पायदान पर लाया जा सके.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!