Jaipur: गलता गेट इलाके से लापता हुए 2 सगे भाइयों की XUV गाड़ी में मिली लाश, मचा कोहराम

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर में गलता गेट थाना क्षेत्र के नागतलाई इलाके में मंगलवार शाम लापता हुए दो सगे भाइयों के शव घर से महज 20 मीटर दूर एक बंद पड़ी XUV गाड़ी से बरामद हुए. मृतकों की पहचान 8 वर्षीय अनस और 5 वर्षीय अहसान के रूप में हुई है. घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा है. 

Jaipur: गलता गेट इलाके से लापता हुए 2 सगे भाइयों की XUV गाड़ी में मिली लाश, मचा कोहराम
Image Credit: galta gate news

Jaipur News: राजधानी जयपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. गलता गेट थाना क्षेत्र के नागतलाई इलाके में मंगलवार शाम लापता हुए दो सगे भाइयों के शव घर से महज 20 मीटर दूर एक बंद पड़ी XUV गाड़ी से बरामद हुए. मृतकों की पहचान 8 वर्षीय अनस और 5 वर्षीय अहसान के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि दोनों मासूम भाई करीब साढ़े चार बजे घर से खेलने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. परिजनों ने उन्हें ढूंढ़ना शुरू किया और फिर गलता गेट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस और परिजनों ने इलाके की तलाशी शुरू की, जिसके बाद घर के पास खड़ी एक पुरानी XUV गाड़ी से दोनों के शव बरामद हुए.

Add Zee News as a Preferred Source

गाड़ी पिछले 15 दिनों से वहीं खड़ी थी और आसपास करीब 5 से 6 अन्य गाड़ियां भी खड़ी रहती हैं. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चे संभवतः खेलते हुए गाड़ी में घुस गए होंगे और ऑटो लॉक हो जाने के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई.

हालांकि, परिजन इसे हत्या मान रहे हैं. उनका आरोप है कि बच्चों के शवों पर चोट के निशान हैं, जिससे किसी साजिश की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल दोनों शवों को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा. रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.

घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा है. एसएमएस अस्पताल में स्थानीय विधायक सहित बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं, वहीं नागतलाई में भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More