&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजधानी जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे बड़े एक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश किया. जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने सरगना ओमप्रकाश पूनिया उर्फ राजू, मनीष चौधरी, भागचंद और महिला सन्नी को गिरफ्तार किया. गैंग एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर फंसाकर ठगी करता था. पुलिस पूछताछ में और खुलासे संभव है.
एसीपी मालवीय नगर आदित्य पूनिया ने बताया कि जवाहर सर्किल इलाके में एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों से ठगी की लगातार सूचनाएं मिल रही थी. इसी दौरान जवाहर सर्किल इलाके के एक होटल में ठहरे से परिवादी ने मसाज सर्विस देने के नाम पर वसूली करने की सूचना दी. सूचना के आधार पर पुलिस ने तकनीकी रूप से जानकारी जुटाते हुए गैंग के सरगना ओमप्रकाश उर्फ राजू पूनिया के साथ ही गैंग में शामिल मनीष चौधरी, भागचंद गुर्जर और एक महिला सन्नी को गिरफ्तार किया.
उन्होंने बताया कि परिवादी ने जयपुर आने से पहले इंटरनेट के जरिए मसाज के लिए सर्च किया. इस दौरान एक वेबसाइट पर मसाज के लिए 2 हजार रुपए एडवांस मांगे गए और शेष राशि सर्विस के दौरान देने की डील हुई. 18 अगस्त को एक महिला परिवादी से मिलने होटल पहुंची और मसाज सर्विस देने की बजाय एस्कॉर्ट सर्विस देने की बात कही. इंकार करने पर उसने छेड़छाड़ और रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की मांग की. परिवादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस गैंग को दबोच लिया.
पुलिस के मुताबिक इस गैंग का सरगना ओमप्रकाश उर्फ राजू पूनिया है जो अपनी गैंग के साथ मिलकर एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों से अलग - अलग तरह से ठगी करते है. ठगी का शिकार लोग बदनामी के डर के चलते पुलिस में शिकायत भी नहीं देते है. प्रारंभिक जांच में आरोपी ओमप्रकाश उर्फ राजू पूनिया और मनीष चौधरी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है. माना जा रहा है कि आरोपियों से पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते है.
ये भी पढ़ें- ‘एक राज्य-एक चुनाव’ पर तकरार! आयोग तैयार, सरकार अड़ी, राजस्थान में कब होंगे निकाय चुनाव?
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!