Jaipur Crime News: जयपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां फर्जी किन्नर बनकर ट्यूरिस्ट से गाली-गलौच, कपड़े उतार कर धमकाना, मारपीट और प्राइवेट पार्ट को चोट पहुंचाने जैसी हरकतें की.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur Crime News: पुलिस थाना सिंधीकैम्प जयपुर पश्चिम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फर्जी किन्नर बनकर ट्यूरिस्ट से मारपीट व जबरन वसूली करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद आईपीएस ने बताया कि मुंबई से जयपुर घूमने आए पर्यटक मामला दर्ज करवाया जिसके आधार पर परिवादी ने बताया कि होटल चंद्रगुप्त के बाहर एक किन्नर ने शराब के लिए 500-1000 रुपये की मांग की.
इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौच, कपड़े उतार कर धमकाना, मारपीट और प्राइवेट पार्ट को चोट पहुंचाने जैसी हरकतें की. आरोपी ने पीड़ित के दोस्त पर भी हमला किया, उसका चश्मा-छाता तोड़ने की कोशिश की और होटल के अंदर घुसकर बदतमीजी की.
मामले की गंभीरता को देखते हुए आलोक सिंघल, एडीसीपी पश्चिम एवं धर्मवीर सिंह, एसीपी सदर के सुपरविजन में थानाधिकारी श्याम सुंदर शर्मा व टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी शहदाब अली उर्फ कमना (24), निवासी टोंक, हाल निवासी नागतलाई को गिरफ्तार कर माल-मशरूका बरामद किया.
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी स्टेशन रोड पर डॉक्टर से मारपीट व लूट की वारदात कर चुका है. आरोपी फर्जी किन्नर बनकर वारदातों को अंजाम देता है, जिससे लोग शर्म या डर के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं कराते. इस पूरी कार्रवाई में हैडकानि प्रकाश चंद की भूमिका सराहनीय रही.
इधर, श्याम नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लाखों की कीमत की पावर बाइक चुराने वाले वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान लवकुश उर्फ काना गुर्जर के रूप में हुई है, जो बाइक चोरी का आदतन अपराधी है और लंबे समय से फरार चल रहा था.
थानाधिकारी दलबीर सिंह फौजदार के नेतृत्व में गठित टीम ने परंपरागत पुलिसिंग और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी को चिन्हित कर धर दबोचा. लवकुश पर बाड़ी (धौलपुर) थाने के एक प्रकरण में ₹5,000 का इनाम घोषित था.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रताप नगर थाना क्षेत्र से चुराई गई एक अपाचे बाइक बरामद की है. इससे पहले श्याम नगर थाना क्षेत्र से चोरी गई एक अन्य बाइक पहले ही बरामद की जा चुकी है. वहीं, चोरी की बाइक खरीदने वाले एक व्यक्ति को भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे और भी चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!