जयपुर में 6 साल की मासूम से स्कूल बस कंडक्टर द्वारा अश्लीलता करने का मामला सामने आया. कंडक्टर मासूम को बस की पिछली सीट पर ले गया और वहां जाकर अश्लील हरकत करने लगा.
Trending Photos

Rajasthan Crime: राजस्थान की राजधानी जयपुर में 6 साल की मासूम से स्कूल बस कंडक्टर द्वारा अश्लीलता करने का मामला सामने आया.
मिली जानकारी के अनुसार, सेंट एंसलम स्कूल निवारू रोड की बस कंडक्टर द्वारा हाइड एंड सीक खेलने का झांसा दे मासूम को बस की पिछली सीट पर ले गया और वहां जाकर अश्लील हरकत करने लगा.
साथ ही कंडक्टर मोबाइल पर अश्लील चीजें दिखाने लगा. मासूम द्वारा विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप लगाए. मासूम के पिता ने करधनी थाने में मामला दर्ज कराया. स्कूल बस कंडक्टर साहिल के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ.
बता दें कि स्कूल बसों में ड्राइवर और कंडक्टर रखने के लिए भारत में कुछ नियम हैं, खासकर बच्चियों की सुरक्षा के लिए. ड्राइवर को भारी वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए और उसके पास स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. कंडक्टर के तौर पर एक महिला होनी चाहिए, जो बच्चों पर नजर रखे और उन्हें सुरक्षित चढ़ने और उतरने में मदद करें.
बस में ड्राइवर के साथ कंडक्टर और एक महिला अटेंडड होनी अनिवार्य है, जो बच्चों स्कूल बस में चढ़ाएगी और उतारेगी भी. इसके साथ बस में बच्चों की देखभाल भी करेगी.
खबर अपडेट की जा रही है.