गलता जी में बाढ़ जैसे हालात, सीढ़ियों पर चल रहे झरने, मलबे से ढका मंदिर!

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुई मूसलाधार बारिश ने पौराणिक गलता जी तीर्थ को भी नहीं बख्शा. शनिवार रात से शुरू हुई तेज बारिश ने पहाड़ियों से मलबा और पानी बहाकर मंदिर परिसर तक पहुंचा दिया. 

गलता जी में बाढ़ जैसे हालात, सीढ़ियों पर चल रहे झरने, मलबे से ढका मंदिर!

Jaipur News: राजधानी जयपुर में हुई मूसलाधार बारिश ने गलता जी जैसे पौराणिक तीर्थ को भी नहीं बख्शा. पहाड़ियों से बहकर आया मिट्टी-पत्थरों का सैलाब इस ऐतिहासिक धाम के मंदिरों तक जा पहुंचा. भगवान के दरबार में जलधारा के साथ मिट्टी का मलबा भर गया. गलता जी, जो सतयुग से साधना का केंद्र रहा है, आज मिट्टी के ढेरों के बीच सांस ले रहा है.

पहाड़ियों के बीच बसा गलताजी तीर्थ, जहां हमेशा पानी की कल-कल ध्वनि और भक्तों की श्रद्धा का प्रवाह रहता है लेकिन रविवार रात यहां का नजारा बिल्कुल बदल गया. तेज बारिश ने गलता जी के मंदिरों को मिट्टी से ढक दिया. तेज बारिश ने गलता तीर्थ को भी नहीं छोड़ा, जहां हर रोज श्रद्धा का सैलाब उमड़ता है. आज वहां मिट्टी का सैलाब है.

Add Zee News as a Preferred Source

गौमुख से बहता पवित्र जल आज पहाड़ों से बहती मिट्टी और पत्थरों के साथ मिल गया है, जहां कभी भक्त आरती की थाल लेकर सीढ़ियां चढ़ते थे, आज उन्हीं सीढ़ियों पर झरने की धार बह रही है. गलता जी का यज्ञवेदी कुंड, जहां हाल ही में जिला प्रशासन ने सफाई कराई थी. अब फिर मिट्टी से पट चुका है. इतना ही नहीं कुंड का निशान तक मिट गया है.

गालव ऋषि की तपोभूमि, जहां देवताओं का आगमन होता है, आज जेसीबी की गर्जना सुनाई दे रही है. ये बारिश सिर्फ पानी नहीं लाई, ये हमें याद दिला रही है कि प्रकृति के सामने हर निर्माण, हर व्यवस्था कितनी छोटी है. बताते है कि सबसे पहले पापड़ा हनुमान मंदिर में पानी घुसा. रातभर बारिश के कारण मंदिर का गेट बंद रहा और बाहर मिट्टी का टीला जम गया. सुबह फावड़े से मिट्टी हटाकर गेट खोला गया, तब जाकर बजरंगबली की पूजा हो सकी.

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने जयपुर जिला कलेक्टर को गलताजी की संपत्तियों के प्रबंधन और संचालन के लिए प्रशासक नियुक्त कर रखा है. जिला प्रशासन ने जिम्मा संभालने के बाद यहां करीब 12 करोड़ रुपये के विकास कार्य भी करवाए हैं.

यज्ञवेदी कुंड का हाल भी बारिश ने बिगाड़ दिया. कुछ दिन पहले ही जिला प्रशासन ने इस पवित्र कुंड को साफ करवाया था लेकिन पहाड़ी से आए मलबे ने इस कुंड को फिर से पूरी तरह ढक दिया. अब तो पहचानना भी मुश्किल हो गया कि यहां कुंड है भी या नहीं.

सिर्फ मंदिर ही नहीं, गलता जी की मुख्य एंट्री तक मिट्टी के ढेरों ने रास्ता रोक दिया. श्रद्धालुओं और पर्यटकों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया. प्रशासन जेसीबी और श्रमिकों की मदद से रास्ता साफ करने में जुटा है. ये वही गलता जी है, जहां ऋषि गालव ने हजारों साल तपस्या की थी, जहां कार्तिक पूर्णिमा पर देवताओं का आगमन होता है और जहां स्नान किए बिना तीर्थ यात्रा अधूरी मानी जाती है.

आज ये धाम बारिश की मार झेल रहा है. बारिश थम गई है, लेकिन गलताजी को सामान्य होने में वक्त लगेगा. प्रशासन का दावा है कि जल्द ही मंदिर परिसर को साफ कर भक्तों के लिए सुगम बनाया जाएगा. लेकिन ये तस्वीरें बताती हैं कि पहाड़ी इलाकों में बिना मजबूत प्रबंधन के बारिश कैसे बड़ा खतरा बन सकती है.

बहरहाल, गलताजी की सीढ़ियों पर आज भी पहाड़ों से उतरता पानी बह रहा है. मिट्टी से ढंके मंदिर के गेट और कुंड इस बात की गवाही दे रहे हैं कि प्रकृति के आगे इंसानी तैयारियां कितनी छोटी पड़ जाती हैं लेकिन यही गलता, जिसे ऋषि गालव की तपोभूमि और देवताओं का धाम कहा जाता है. हर विपत्ति के बाद फिर संवरता है, फिर सजता है. मिट्टी की मोटी परतों के बीच छिपा ये संदेश है कि आस्था की जड़ें हमेशा पहाड़ों से भी मजबूत होती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More