&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur Gold and Silver price: जयपुर के सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी, दोनों ही कीमती धातुओं के भावों में उछाल आई है.बीते कुछ दिनों से कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बाद यह बदलाव आया है. सर्राफा व्यापारी पूरणमल सोनी के अनुसार, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों में अनिश्चितता और निवेशकों के बढ़ते रुझान का सीधा असर इन धातुओं की कीमतों पर दिख रहा है.
शुद्ध सोने की कीमत में उछाल
आज शुद्ध सोने की कीमत में ₹500 का बड़ा उछाल आया है, जिससे इसके भाव ₹1,03,500 प्रति दस ग्राम हो गए हैं. यह बढ़ोतरी दो दिनों की स्थिरता के बाद दर्ज की गई है. वहीं, जेवराती सोने के भाव में भी ₹400 की वृद्धि हुई है, जिसके बाद इसका दाम ₹96,500 प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है.
चांदी के भाव
चांदी के भाव भी लगातार आसमान छू रहे हैं. आज इसमें फिर से ₹100 की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसका दाम ₹1,20,000 प्रति किलोग्राम हो गया है. चांदी की कीमत इस सीजन में अभी तक एक लाख रुपए से नीचे नहीं आई है, जिससे बाजार में इसकी मजबूत स्थिति का पता चलता है. विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि आने वाले समय में चांदी की मांग सोने की तुलना में और अधिक बढ़ सकती है.
यदि आप आज सोने या चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले एक बार आज के ये नए भाव जरूर देख लें, क्योंकि बाजार में कीमतों में बदलाव का दौर जारी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!