जयपुर में आज सोना ₹300 महंगा, जानें क्या है चांदी के अपडेट

Gold Silver Prices Update: जयपुर में आज सोना 300 रुपये महंगा होकर ₹1,12,300 प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी के भाव में ₹500 की गिरावट आई है, जो अब ₹1,27,500 प्रति किलो है.

जयपुर में आज सोना ₹300 महंगा, जानें क्या है चांदी के अपडेट
Image Credit: Gold Silver Prices Update


Gold Rise Silver Prices: जयपुर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला है. जहाँ सोने के भाव में तेजी आई है, वहीं चांदी की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज की गई है.

सोने में उछाल, चांदी में गिरावट
आज शुद्ध सोने (24 कैरेट) के भाव में 300 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत 112,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. इसी तरह, जेवराती सोने (22 कैरेट) के भाव में भी 300 रुपये का उछाल आया है, और अब यह 104,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में कल की भारी बढ़ोतरी के बाद आज 500 रुपये की गिरावट आई है. अब चांदी का भाव 1,27,500 रुपये प्रति किलोग्राम है.

Add Zee News as a Preferred Source

निवेशकों का रुझान
सर्राफा व्यापारी पूरणमल सोनी के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों के कारण हो रहा है. अमेरिकी अर्थव्यवस्था की कमजोरी और डॉलर के लगातार गिरने से निवेशक सुरक्षित विकल्पों की तलाश में हैं. इसी वजह से उनका रुझान सोने-चांदी की ओर बढ़ रहा है.

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें घटाने के संकेत और रूस-यूक्रेन व इजरायल-फिलिस्तीन जैसे भू-राजनीतिक तनावों ने भी बाजार में अस्थिरता बढ़ा दी है, जिससे इन धातुओं की मांग बढ़ी है. इसके अलावा, ब्रिक्स देशों द्वारा डॉलर पर निर्भरता कम करने की कोशिश भी डॉलर को कमजोर कर रही है.

पूरणमल सोनी ने बताया कि चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से नीचे कारोबार कर रही है, इसलिए इसमें निवेश की गुंजाइश बनी हुई है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में चांदी की मांग सोने से भी ज्यादा बढ़ सकती है.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More