जयपुर में चांदी की कीमतों ने पहली बार ₹1 लाख का किया आंकड़ा पार, जानें क्या है सोने का भाव

Gold Silver Prices Update: सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के भावों में रिकॉर्ड उछाल आया है. शुद्ध सोना ₹1,07,400 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,28,000 प्रति किलो पर पहुंच गई है.

जयपुर में चांदी की कीमतों ने पहली बार ₹1 लाख का किया आंकड़ा पार, जानें क्या है सोने का भाव
Image Credit: Gold Silver Prices Update

Jaipur Gold Silver Prices: जयपुर के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है. बीते कई दिनों से लगातार बढ़ रहे भावों ने आज अपने उच्चतम स्तर को छू लिया है. सर्राफा व्यापारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों और निवेशकों के रुझान ने इन कीमती धातुओं के दामों को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.

सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल
आज, 2 सितंबर को जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी द्वारा जारी हुई कीमतों के अनुसार, शुद्ध सोना 1,100 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 1,07,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, जेवराती सोने के भाव में भी 1,000 रुपए का उछाल आया है और यह अब 1,00,100 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है. सबसे बड़ी बढ़ोतरी चांदी में देखने को मिली है, जिसमें आज रिकॉर्ड तोड़ 4,100 रुपए की वृद्धि दर्ज की गई है. इसके साथ ही, चांदी के भाव 1,28,000 रुपए प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गए हैं. सर्राफा व्यापारी पूरणमल सोनी ने बताया कि इस सीजन चांदी के भाव एक बार भी एक लाख रुपए से नीचे नहीं आए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

वैश्विक अनिश्चितता है मुख्य कारण
सर्राफा व्यापारी पूरणमल सोनी ने बताया कि सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. वैश्विक अनिश्चितताओं और आर्थिक अस्थिरता के बीच निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने और चांदी की ओर रुख कर रहे हैं. अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ प्लान और व्यापार युद्ध की आशंका से भी निवेशकों का भरोसा सोने पर बढ़ा है. इसके अलावा, चीन और रूस जैसे देशों द्वारा केंद्रीय स्तर पर बड़ी मात्रा में सोने की खरीद ने भी मांग को बढ़ाया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More