&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur Gold silver prices: जयपुर के सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कल के बदलावों के बाद आज दोनों कीमती धातुओं के भाव ऊपर चढ़े गए हैं, जिससे वे अपने उच्चतम स्तर के करीब बने हुए हैं.
आज के भावों में उछाल
जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, आज, 29 अगस्त को शुद्ध सोने के भाव में 200 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद सोना 1,03,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया है.तो वहीं, जेवराती सोने की कीमत भी बढ़कर 96,900 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई है.
चांदी के भावों में भी आज तेजी आई है.जिसमें 900 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं अब चांदी की कीमत 1,20,200 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है. गौरतलब है कि इस पूरे सीजन में चांदी के भाव एक बार भी एक लाख रुपए से नीचे नहीं आए हैं.
उतार-चढ़ाव
सर्राफा व्यापारी पूरणमल सोनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों में बनी अनिश्चितता के कारण निवेशकों का रुझान सोने और चांदी की तरफ बढ़ रहा है, जिससे इनकी कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. उन्होंने यह भी संभावना जताई कि आने वाले समय में चांदी की मांग सोने की तुलना में और भी अधिक बढ़ सकती है.
यदि आप आज जयपुर में सोने या चांदी के आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले एक बार इन ताजा बाजार भावों की पुष्टि जरूर कर लें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!