जयपुर सर्राफा बाजार में स्थिरता, सोना ₹119,273 पर बरकरार,जानें क्या है आज चांदी के भाव

Jaipur Gold Silver Prices: जयपुर में आज सोने और चांदी के भाव स्थिर हैं. 24 कैरेट सोना ₹1,19,273 प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है, जबकि चांदी ₹1,37,503 प्रति किलोग्राम है.

जयपुर सर्राफा बाजार में स्थिरता, सोना ₹119,273 पर बरकरार,जानें क्या है आज चांदी के भाव
Image Credit: Jaipur Gold Silver Prices Update

Jaipur Gold Silver Prices: आज जयपुर के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी, दोनों की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है. बीते कुछ दिनों से चल रही कीमतों की स्थिरता आज भी बरकरार रही, जिससे बाजार में खरीददारों और निवेशकों के बीच एक ठहराव का माहौल बना हुआ है.

सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

Add Zee News as a Preferred Source

जयपुर में आज 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव ₹119,273 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है. अलग-अलग कैरेट के सोने की कीमतें भी कल के स्तर पर बनी हुई हैं.24 कैरेट सोना की कीमत ₹118,796 प्रति 10 ग्राम, तो 22 कैरेट सोना ₹109,443 प्रति 10 ग्राम रहा और इसी के साथ 18 कैरेट सोना ₹89,545 प्रति 10 ग्राम बना रहा.

22 कैरेट और 18 कैरेट सोना ज्यादातर गहनों के निर्माण में उपयोग किया जाता है, इसलिए इनकी कीमतें गहनों की खरीदारी करने वालों के लिए खास मायने रखती हैं.जो आने वाले दिनों में खरीददारों के लिए फायदेमंद हो सकता है.

चांदी भी स्थिर भाव पर

वहीं चांदी की कीमतें भी आज स्थिर बनी हुई हैं.जहां 10 ग्राम चांदी की कीमत ₹1,375.03 तो 100 ग्राम चांदी का दाम ₹13,750.28 पर साथ ही 1 किलोग्राम चांदी ₹137,503 के रेट और वहीं प्रति ग्राम भाव ₹137.50 बना रहा है. जिससे स्पष्ट होता है कि कल के मुकाबले चांदी की दरों में कोई फर्क नहीं देखा गया है.

बाजार का रुख कैसा है?

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और निवेशकों की सतर्कता के चलते फिलहाल बाजार में स्थिरता बनी हुई है. कोई बड़ी हलचल या उतार-चढ़ाव की संभावना निकट भविष्य में नजर नहीं आ रही है. ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन सही मौका हो सकता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh news हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More