जयपुर में सड़क पर कचरा फेंका तो कटेगा चालान! निगम ने किया ट्रेस और काटा चालान

Rajasthan News: जयपुर को कचरा मुक्त बनाने की मुहिम में हेरिटेज निगम एक्शन में आ गया है. निरीक्षण के दौरान हवामहल बाजार में सड़क पर कचरा फेंकने पर हिमालय स्टोर का चालान काटा गया.

जयपुर में सड़क पर कचरा फेंका तो कटेगा चालान! निगम ने किया ट्रेस और काटा चालान
Image Credit: Jaipur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: जयपुर शहर को कचरा मुक्त करने को लेकर हेरिटेज निगम प्रशासन अब एक्शन मोड पर आ गया है. हैरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल के निर्देश के बाद सभी जोन में लगातार निगम अधिकारी निरीक्षण कर समझाइश कर रहे है. जोन उपायुक्त माइक पर अनाउंस कर आमजन और व्यापारियों को कचरा डालने के लिए प्रेरित कर रहे है.

सड़क पर फेंका कचरा, निगम ने किया ट्रेस और काटा चालान
इसी कड़ी में हेरिटेज निगम के किशनपोल जोन के हवामहल बाजार में निरीक्षण के दौरान हिमालय स्टोर के बाहर खुले में कचरा पाया गया, जिस पर निगम के अधिकारियों ने ट्रेस कर मालिक से समझाइश की और मौके पर ही निगम टीम ने तुरंत चालान काटा. वहीं आयुक्त निधि पटेल ने सिविल जोन इलाके में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से संवाद कर सफाई व्यवस्था के बारे में पूछा. साथ ही निगम अधिकारियों को गलियों में सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए.

Add Zee News as a Preferred Source

कचरा खुले में डालने वालों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- निगम आयुक्त
निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने बताया कि अब कचरा खुले में डालने वालों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी व्यापारियों और दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि अपनी दुकानों के बाहर सफाई व्यवस्था रखें और कचरा केवल निगम की गाड़ी में ही डालें. वहीं किशनपोल जोन उपायुक्त दिलीप भंभानी ने भी अपनी टीम के साथ बाजारों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने माइक पर अनाउंस कर सभी सफाई रखने और डस्टबिन रखने के लिए जागरूक किया. इसी तरह उपायुक्त स्वास्थ्य युगांतर शर्मा ने भी हवामहल जोन में जोरावर सिंह गेट और ब्रह्मपुरी के बाजारों में सफाई रखने और डस्टबिन नहीं रखने पर कार्रवाई करने के लिए व्यापारियों को आगाह किया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More