Jaipur Hit And Run Case: जयपुर में एक तेज रफ्तार कार में सवार DCC उपाध्यक्ष ने बीती रात 9 लोगों को रौंद डाला. मामले को लोकर लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है.
Trending Photos

Jaipur Hit And Run Case: जयपुर में एक तेज रफ्तार कार में सवार DCC उपाध्यक्ष ने बीती रात 9 लोगों को रौंद डाला. मामले को लोकर लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है. हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 7 गंभीर रूप से घायलों को SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. मामले से जुड़ा अपडेट सामने आया है. अस्पताल में एक और मरीज ने दम तोड़ दिया है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 3 हो गया है.
नाहरगढ़ रोड पर हिट एंड रन मामला छोटी चौपड़ पर प्रतिष्ठान बंद करवाए जा रहे हैं. लोगों में रोष देखने को मिल रहा है. रोष में आकर लोगों ने प्रतिष्ठान बंद करने को कहा. पुलिस भी लोगों से समझाइश का प्रयास कर रही है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
उस्मान पर एक्शन लेते हुए आरआर तिवाड़ी ने बैठक बुलाई. जयपुर शहर कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है. तिवाड़ी ने कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है. उस्मान को डीसीसी ने निष्कासित करने का प्रस्ताव रखा गया है. डीसीसी की कार्यकारिणी प्रस्ताव को मंजूरी देगी. सोमवार रात के हिट एण्ड रन के आरोपी उस्मान को डीसीसी के उपाध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया गया है.
'हिट एण्ड रन' का आरोपी उस्मान कांग्रेस से निष्कासित हो गया है. डीसीसी के संगठन महासचिव सीताराम नेहरू ने इस बात की जानकारी दी. कल रात उस्मान ने लापरवाही से गाड़ी चलाई. इस घटना में कई घायल हुए और दो लोगों की मृत्यु हुई. आरआर तिवाड़ी के निर्देश पर उस्मान खान निष्कासित कर दिया गया है. दोपहर दो बजे कलेक्टर को कांग्रेस ज्ञापन देगी. आरआर तिवाड़ी के नेतृत्व में कलक्टर-कमिश्नर को ज्ञापन देंगे. मृतकों के परिजनों और घायलों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई है. वहीं दोषी उस्मान के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की मांग का देंगे ज्ञापन.
दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई. 3 लोगों का SMS ट्रॉमा में इलाज चल रहा था. मामले को लेकर डॉ दीपक माहेश्वरी ने कहा कि बहुत दुखद हादसा हुआ है. दो लोगों को मृत ही अस्पताल लाया गया था .एक मरीज की डेथ आज सुबह हो गई है. वो कॉफी क्रिटिकल था,उनका ब्रेन बाहर आया हुआ था. आज सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. शेष लोगों का इलाज चल रहा है. कोई भी क्रिटिकल नहीं लग रहा है. एक छोटी बच्ची भी गंभीर घायल होकर आई थी वो भी अब ठीक है.
जयपुर नाहरगढ़ रोड थाना इलाके में तेज रफ्तार कार के कहर का मामले में प्रदर्शन किया जा रहा है. भाजपा नेता ज्योति खंडेलवाल, मनीष पारीक और लक्ष्मीकांत पारीक अपनी ही सरकार को प्रदर्शन कर घेर रहे हैं. भाजपा नेता राजस्थान सरकार होश में आओ के नारे लगाए जा रहे हैं.