जयपुर हिट एंड रन में एक और मौत, आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे लोग

Jaipur hit and run case: जयपुर में एक तेज रफ्तार कार ने बीती रात 9 लोगों को रौंद डाला. इस हादसे में एक और घायल मरीज ने दम तोड़ दिया है.
 

जयपुर हिट एंड रन में एक और मौत, आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे लोग

Jaipur hit and run case: जयपुर में सोमवार रात 9.30 बजे एक हैरान कर देना वाला हादसा हो गया. शहर के बीचों-बीच तेज रफ्तार कार ने 9 लोगों को कुचल डाला. हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 7 गंभीर रूप से घायलों को SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. मामले से जुड़ा अपडेट सामने आया है. अस्पताल में एक और मरीज ने दम तोड़ दिया है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 3 हो गया है.

देर रात नाहरगढ़ रोड पर ये दुर्घटना हुई. दुर्घटना को लेकर अब गुस्साए दर्जनों धरना प्रदर्शन पर बैठ गए हैं. नाहरगढ़ रोड को जाम करके लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों ने प्रशासन को मौके पर बुलाकर वार्ता करने की मांग की है. वहीं पीड़ितों को पिछली सरकार की तर्ज पर मुआवजे की मांग को लेकर भी अड़े हुए हैं. वहीं लोग आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की भी मांग कर रहे हैं.

बता दें कि हादसा रात को 9:30 बजे के आस-पास हुआ. सबसे पहले क्रेटा कार ने एमआई रोड पर कई वाहनों को टक्कर मारी, इसके बाद कार को ड्राइवर करीब 7 किलोमीटर तक दौड़ते हुए नाहरगढ़ इलाके में पुरानी बस्ती घुस गया. संतोषी माता मंदिर के पास ड्राइवर ने तेज रफ्तार कार को लोगों पर चढ़ा दिया. कार के सामने जो भी आया उसे टक्कर मारकर ड्राइवर ने कुचल दिया. बाइक-स्कूटी सवार सब लोग कार की चपेट में आ गए. नाहरगढ़ थाने में जब्त गाड़ियों में भी कार ने टक्कर मारी.

हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. घायलों की चीखे सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर आए. हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए SMS हॉस्पिटल के ट्रोमा में भर्ती कराया गया. स्थानीय लोगों ने नाहरगढ़ थाना पुलिस को सूचना देने के बाद कार का पीछा किया. लोगों की मदद से संजय सर्किल पर पुलिस ने कार और ड्राइवर को दबोच लिया. पुलिस को कार ड्राइवर उस्मान खान (62) शराब के नशे में धुत मिला. पुलिस ने कार को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

Trending news