&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur Hit & Run Case: जयपुर हिट एंड रन मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है, गाड़ी चलाने वाली लड़की का नाम भव्या चौधरी है, जो राजस्थान महिला क्रिकेट अंडर 19 टीम की खिलाड़ी है. पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है.
अंडर 19 टीम चयन के लिए 23 नवंबर से जयपुर RCA एकेडमी में कैंप चल रहा था. ऐसे में कैंप से देर रात महिला खिलाड़ी कैसे निकली? इसको लेकर RCA मैनेजमेंट, ऑपरेशन्स और प्राइवेट सिक्योरिटी पर अब बड़े सवाल उठ रहे हैं.
बताया जा रहा है कि खूनी लाल रंग की थार एक लड़की चला रही थी. खूनी लाल रंग की थार क़ो गाड़ी मालिक की बेटी भव्या चौधरी चला रही थी. मृतक पारस व्यास टोंक फाटक निवासी था.
बता दें कि राजधानी जयपुर में बड़ा हिट एंड रन मामला सामने आया. जानकारी के अनुसार, एसएमएस स्टेडियम के पास रेड थार का कहर बरपा है.
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार थार ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारी है. हादसे में एक युवक की मौत हो गई है और एक युवती का पैर कट गया है. दुर्घटना में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. थार चालक गाड़ी समेत फरार हो गया है. मृतक केशव के घर मातम छा गया है. थार का नम्बर 6888 बताया जा रहा है. पुलिस ने गाड़ी के मालिक को ट्रेस किया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!