जयपुर में हिट एंड रन ने उजाड़ दिया परिवार, खाना खाकर वॉक पर निकले दंपत्ति को कार ने मारी टक्कर,लेक्चरर पत्नी की मौत

Lecturer Killed Jaipur: जयपुर के जगतपुरा में देर रात हिट एंड रन का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. खाना खाकर वॉक करने निकले एक दंपत्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी.

जयपुर में हिट एंड रन ने उजाड़ दिया परिवार, खाना खाकर वॉक पर निकले दंपत्ति को कार ने मारी टक्कर,लेक्चरर पत्नी की मौत
Image Credit: Jaipur Hit and Run Case:

Jaipur Hit and Run Case: जयपुर में खाना खाकर वॉक करने निकले एक दंपत्ति के साथ दिल दहला देने वाला हिट एंड रन का मामला सामने आया है. कल रात करीब 10:30 बजे जगतपुरा के सीबीआई फाटक के पास एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे दंपत्ति को टक्कर मार दी. हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति को गंभीर चोटें आई हैं. मृतका निजी कॉलेज में लेक्चरर के पद पर कार्यरत थीं.

मिली जानकारी के अनुसार, कार बेहद तेज रफ्तार में थी और टक्कर मारने के बाद रुकने की बजाय भाग निकली. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल पति का इलाज अस्पताल में चल रहा है. रामनगरिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी वाहन की तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source


खबर अपडेट की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंUdaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं