&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तीन दिवसीय राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) 2025 के दूसरे दिन बी2बी मीटिंग्स और एक्सपो का शुभारंभ किया. फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) और राजस्थान पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बिड़ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा.,इस दौरान पर्यटन विभाग की आयुक्त रुक्मणि रियाड़, एफएचटीआर प्रेसिडेंट कुलदीप सिंह चंदेला, एफएचटीआर महासचिव सीए वीरेंद्र एस.शेखावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र एस.शाहपुरा सहित अन्य पर्यटन उद्योग से जुडे उद्यमी शामिल हुए.
आरडीटीम का उपमुख्यमंत्री का अवलोकन
दूसरे दिवसीय राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट कार्यक्रम में पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ और FHTR के प्रेसिडेंट कुलदीपसिंह चंदेला ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया गया.इसके बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आयोजन के लिए पर्यटन विभाग FHTR को हार्दिक बधाई दी. दिया कुमारी कहा कि ऐसे कार्यकर्मो से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, प्राइवेट सेक्टर के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा,साथ ही प्रदेश में निवेश, रोज़गार और आर्थिक रूप से मजबूत करना है.
पर्यटन सुविधा और विकास के लिए 5000 करोड़ खर्च होंगे
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में अधिक से अधिक पर्यटक आएं, यही हमारा उद्देश्य है. राज्य सरकार पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विकास कर रही है. दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में पर्यटन सुविधा के लिए विकास कार्यों के लिए 5000 करोड़ रूपए का बजट खर्च किया जाएगा. पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा करने के लिए तकनीकी उपाय भी किए जा रहे है.
इसी कडी में पर्यटक एप भी शुरू किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि आज के दौर में मार्केटिंग का अत्यधिक महत्त्व है. राजस्थान की मार्केटिंग और ब्रांडिंग राज्य सरकार व पर्यटन विभाग कर रहा है. मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर, कला एवं संस्कृति का संरक्षण और प्रचार प्रसार करके ही हम पर्यटन क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर सकते हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!