&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Digifest Global Summit 2026: जयपुर के जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आज से राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट-2026 का शुभारंभ हो गया. 'टेक्नोलॉजी, ग्रोथ एंड सस्टेनेबिलिटी' थीम पर आधारित इस वैश्विक आयोजन का उद्घाटन राजस्थान के आईटी मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया. समिट का मुख्य उद्देश्य राजस्थान को नवाचार, टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप हब के रूप में वैश्विक पहचान दिलाना है.
देश-विदेश से 10 हजार से अधिक सीईओ, फाउंडर, 500 से ज्यादा निवेशक और 100 वैश्विक वक्ता इस समिट में शामिल हो रहे हैं. 30 देशों के 200 से अधिक स्टार्टअप्स को स्पॉट फंडिंग के रूप में 200 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है. एनवीडिया (USA) के शंकर त्रिवेदी एआई क्रांति पर संबोधन देंगे, जबकि टाई ग्लोबल अध्यक्ष डॉ. मुरली बुक्कापटनम स्टार्टअप इकोसिस्टम पर चर्चा करेंगे.
समिट के साथ ही जयपुर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और कॉमिकॉन की भी शुरुआत हुई. फिल्म फेस्टिवल में 50 से अधिक फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी, पहले दिन 24 फिल्में दिखाई जाएंगी. अभिनेता रजित कपूर और नमित दास इंडिपेंडेंट सिनेमा पर चर्चा करेंगे. कॉमिकॉन में यानिक पैक्वेट का सेशन, म्यूजिक, कॉमेडी और कोस्प्ले आकर्षण का केंद्र रहेंगे.
दूसरे दिन दिग्गजों की मौजूदगी
कल समिट के दूसरे दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग शामिल होंगे. तीनों के अलग-अलग सेशन आयोजित होंगे. सीएम यादव मध्यप्रदेश पवेलियन का दौरा करेंगे. सहयोगी राज्यों में महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्यप्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक शामिल हैं.
खास आकर्षण
6 जनवरी: राजस्थान रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहेंगे. राज्य की नई AI-ML पॉलिसी लॉन्च होगी.
टीजीएस 100 फिनाले: देश के 100 उभरते स्टार्टअप्स का प्रदर्शन, जिनमें 25% से अधिक राजस्थान से. 100+ निवेशकों से नेटवर्किंग और एआई-ड्रिवन मैचमेकिंग.
टाई वीमेन ग्लोबल पिच: महिला-नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स के लिए ग्लोबल सेमी-फाइनल. 60 देशों से 3000 आवेदनों में से 47 महिला उद्यमी चुनी गईं, जिनमें 25% राजस्थान से. कल ग्लोबल फाइनल होगा. इस समिट से राजस्थान के स्टार्टअप्स और युवा उद्यमियों को वैश्विक मंच, फंडिंग, मेंटरशिप और नेटवर्किंग के बड़े अवसर मिलेंगे. आयोजन स्टार्टअप इकोसिस्टम को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!