Jaipur: होटल गणगौर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, बताएं कैंसर से बचने के उपाय

Jaipur News: राजस्थान के पर्यटन, RTDC, मेला प्राधिकरण और धरोहर प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए होटल गणगौर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ. 

Jaipur: होटल गणगौर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, बताएं कैंसर से बचने के उपाय

Jaipur News: पर्यटन, RTDC, मेला प्राधिकरण और धरोहर प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए होटल गणगौर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं कार्यशाला आयोजित हुई. पर्यटन शासन सचिव रवि जैन ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित स्वास्थ्य जांचे करवाना लाभकारी है.

उन्होंने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य राजकीय कर्तव्यों के निर्वहन में भी उपयोगी है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स के द्वारा बताए गए रोग निवारक जीवन चर्या और खान-पान को अपनाकर रोग के उत्पन्न होने की संभावना को न्यूनतम किया जा सकता है, जिससे बाद में जटिल उपचार और उससे जुड़ी आर्थिक मानसिक जटिलताओं की स्थिति से बचा जा सकता है.

डॉ. समीर शर्मा ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर और कार्यशाला में मुख और दांतों की देखभाल समय-समय पर जांच करवाकर कैंसर सहित अन्य गंभीर रोगों से बचा जा सकता है. डॉ. अभिषेक पारीक ने इस अवसर पर कैंसर से बचाव के लिए कहा कि शुरुआत में ही कैंसर का पता चलने पर इसका इलाज आसानी से हो जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

उन्होंने कहा कि पहली, दूसरी और तीसरी स्टेज तक के कैंसर का इलाज संभव है, जबकि चौथी स्टेज पर कैंसर गंभीर रूप ले लेता है. डॉ. अनिल शर्मा द्वारा इस अवसर पर ह्रदय रोगों से बचाव के लिए प्राथमिक रूप से किए जाने वाले उपायों में सी पी आर को महत्वपूर्ण बताया.

उन्होंने सीपीआर करने की सही प्रक्रिया का भी डेमोंस्ट्रेशन दिया और सिखाया. शिविर में पर्यटन निदेशक अनुपमा जोरवाल, राजस्थान राज्य होटल कारपोरेशन, राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण और राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे.

Reporter-Damodar Raigar

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news