Jaipur: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़, चीन में चल रहा था कॉल सेंटर

Jaipur News: जयपुर के श्याम नगर थाना पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो चीन में चल रहे कॉल सेंटर के जरिए सोशल मीडिया पर भारतीय नागरिकों से ठगी कर रही राशि को साइबर अपराधियों तक पहुंचाने के लिए बैंक खाते उपलब्ध करा रहा था. 

Jaipur: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़, चीन में चल रहा था कॉल सेंटर
Image Credit: Jaipur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur News: राजधानी की श्याम नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो चीन में चल रहे कॉल सेन्टर से सोशल मिडिया के माध्यम से भारत में ठगी जा रही राशि को साइबर ठगों को ट्रांसफर करने के लिए बैंक खाते उपलब्ध करवा रही थी.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो सदस्य और गिरोह को किराए पर बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले दो खाता धारकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्त में आए आरोपियों के पास से भारी मात्रा मे बैंक की चैक बुक, एटीएम कार्ड, पास बुक और मोबाईल सिम बरामद की है. गिरोह द्वारा पिछले 5 महीने में 5 करोड़ रुपये की राशि की साइबर ठगी को अंजाम दिया जा चुका है.
गिरोह का खुलासा करते हुए डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि साइबर ठगों के खिलाफ प्राप्त इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने कमला नेहरू नगर के पास स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में दबिश दी. जहां से पुलिस ने सदासुख विश्नोई को डिटेन कर फ्लैट की तलाशी ली तो 7 लाख 70 हजार रुपए नकद, 3 पास बुक, 23 चैक बुक, 6 एटीएम किट, 28 एटीएम कार्ड, 10 मोबाईल सिम, 4 किरायानामा और अन्य सामान बरामद हुआ.

Add Zee News as a Preferred Source

इसके बाद आरोपी से पूछताछ के आधार पर अंकू चंदोलिया, कमल कुमार कुमावत और कमलेश वर्मा को गिरफ्तार किया गया. गैंग का मुख्य सरगना सुनिल जाखड है जो चीन में बैठे साईबर ठगों के सम्पर्क में है. सुनील जाखड ने चीन में बैठे साइबर ठगों को बैंक खाते किराए पर उपलब्ध करवाने के लिए गैंग बना रखी है. साथ ही गैंग के सदस्यों के अलग-अलग काम विभाजित कर रखे हैं.

गिरफ्त में आए आरोपियों से हुई पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि गैंग के सदस्य गांव के भोलेभाले लोगों को 10 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह का लालच देकर बैंक खाता किराए पर लेते हैं. गैंग खाताधारक से खाते से लिंक मोबाइल सिम, हस्ताक्षर शुदा चैक बुक और एटीएम कार्ड लेकर अपने पास रखते हैं. चीन में बैठे साइबर ठगों को ठगी की राशि ट्रांसफर करने के लिए बैंक खाता उपलब्ध करवाते हैं और खाते में आई राशि को एटीएम या चैक से नकद निकाल कर अपने पास रख लेते हैं.

इसके बाद चीन में बैठे ठगों के आदेश पर गैंग का सरगना सुनील जाखड नकद राशि से USDT खरीद लेता है. उस USDT के कोड को चीन के ठगों को भेज दिया जाता है. साथ ही इस काम के लिए गैंग अपना कमीशन नकद राशि के रूप में अपने पास रख लेती है. फिलहाल गिरोह के सरगना तक पहुंचने के प्रयास में पुलिस टीम जुटी हुई है.

चीन में चल रहे कॉल सेन्टर द्वारा व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर काफी संख्या में इन्वेस्टमेंट ग्रुप बना रखे हैं, जो भारतीय लोगों को लिंक भेजकर इन ग्रुपों में जोड़ लेते हैं. साथ ही शेयर बाजार, प्रोपर्टी आदि में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर राशि निवेश करने के लिए कहते हैं.

इस पर साइबर ठगों के झांसे में आया व्यक्ति ग्रुप एडमिन के निर्देशानुसार उपलब्ध करवाए गए बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर देता है, जिस राशि को गिरोह के सदस्य निकाल लेते हैं. फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ में जुटी है, जिसमें कई बड़े खुलासे होने की संभावना है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More