Jal Jeevan Mission Scam: जयपुर में जल जीवन मिशन घोटाले का भंडाफोड़, महेश जोशी और बेटे रोहित समेत 18 करीबियों पर ईडी का एक्शन

Jaipur Jal Jeevan Mission Scam: जल जीवन मिशन से जुड़े ईडी प्रकरण में आरोपी महेश जोशी और उनके बेटे रोहित जोशी समेत 18 आरोपियों के खिलाफ ईडी ने विशेष अदालत में परिवाद पेश किया है. इनमें महेश जोशी और रोहित जोशी के अलावा मैसर्स श्री श्याम ट्यूबवेल कंपनी, मैसर्स श्री गणपति ट्यूबवेल कंपनी और अन्य आरोपी जैसे संजय बडाया, मुकेश पाठक, मायालाल सैनी आदि शामिल हैं. ईडी ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Jal Jeevan Mission Scam: जयपुर में जल जीवन मिशन घोटाले का भंडाफोड़, महेश जोशी और बेटे रोहित समेत 18 करीबियों पर ईडी का एक्शन
Image Credit: JJM Scam News

JJM Scam News: जयपुर के JJM घोटाले में ईडी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए 18 लोगों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है. इस चार्जशीट में पूर्व मंत्री महेश जोशी और उनके बेटे रोहित जोशी का नाम भी शामिल है. इसके अलावा श्री श्याम और गणपति ट्यूबवेल फर्म के अलावा संजय बढ़ाया, मुकेश पाठक, मायालाल सैनी जैसे कई नाम हैं. ईडी ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया है, जिससे इस घोटाले में नए नामों का खुलासा हुआ है.

जयपुर जल जीवन मिशन में 900 करोड़ से अधिक के घोटाले में ईडी ने विशेष कोर्ट में पूरक चार्जशीट पेश की है. इस चार्जशीट में पूर्व मंत्री महेश जोशी और उनके बेटे रोहित जोशी समेत 18 लोगों के नाम शामिल हैं. रोहित जोशी की फर्म सुमंगलम लैंडमार्क और उनके करीबी संजय बड़ाया भी आरोपी बनाए गए हैं. अन्य आरोपियों में मैसर्स श्री श्याम ट्यूबवेल कंपनी, गणपति ट्यूबवेल कंपनी और मुकेश पाठक, मायालाल सैनी जैसे कई नाम हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

ईडी ने चार्जशीट में आरोप लगाया है कि जल जीवन मिशन में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताएं की गईं. आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर विभाग की योजनाओं के टेंडर हासिल किए. ईडी ने कहा कि रिश्वत की रकम महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की कंपनी सुमंगलम लैंडमार्क एलएलपी में लगाई जाती थी, जो संजय बड़ाया के जरिए पहुंचती थी. पीएमएल एक्ट की धारा 3 और 4 के तहत आरोप लगाए गए हैं.


ईडी ने 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है, जिसमें कहा गया है कि पदमचंद जैन और महेश मित्तल के बयानों से टेंडरों में अनियमितता और रिश्वत की बात स्पष्ट होती है. महेश जोशी के करीबी संजय बड़ाया का पीएचईडी विभाग के इंजीनियरों के साथ संपर्क था और उसने अनुचित तरीके से कई टेंडर हासिल किए. एसीबी ने पहले भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के चलते केस दर्ज किया था, जिसके बाद ईडी ने 100 करोड़ रुपये के लेनदेन का खुलासा होने पर मामला दर्ज किया.

हाल ही में ईडी ने 47.80 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है, जिसमें महेश जोशी के परिवार की सांगानेर स्थित दो संपत्तियां शामिल हैं. इसके अलावा संजय बड़ाया की 8 प्रॉपर्टी, ठेकेदार महेश मित्तल की 25 करोड़ और पदमचंद जैन की 5 करोड़ की संपत्तियां भी अटैच की गई हैं. यह कार्रवाई जल जीवन मिशन घोटाले में की गई है.

इन कंपनियों की सफलता संदिग्ध थी, क्योंकि उन्होंने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्रों का उपयोग करके टेंडर हासिल किए थे. इस अनियमितता के कारण विभाग को संभावित वित्तीय नुकसान हुआ और पारदर्शिता की कमी का पता चलता है. जांच एजेंसियों ने इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जांच शुरू की है.

इस मामले में एसीबी ने अगस्त 2021 में जयपुर के एक होटल से जलदाय विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर जांच शुरू की थी. इसके बाद ईडी और सीबीआई ने भी केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई. अब ईडी ने सभी दस्तावेज एसीबी को सौंप दिए हैं और चार्जशीट की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिससे इस बड़े घोटाले में और अधिक खुलासे होने की संभावना है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं