Jaipur Crime News: जयपुर में डेढ़ करोड़ की चोरी को 6 मिनट में दिया अंजाम, रस्सी लगाकर चौथी मंजिल से कूदे कांच तोड़ा और कर दिया बड़ा कांड

Jaipur Crime News:  जयपुर में चोरों के हौंसले बुलंद! माणक चौक थाना इलाके में सोने के जेवरात कारखाने में सेंधमारी, डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के आभूषण चोरी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

Jaipur Crime News: जयपुर में डेढ़ करोड़ की चोरी को 6 मिनट में दिया अंजाम, रस्सी लगाकर चौथी मंजिल से कूदे कांच तोड़ा और कर दिया बड़ा कांड
Image Credit: Jaipur Crime News

Jaipur Crime News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में चोरों के हौंसले बुलंद है. जयपुर के माणक चौक थाना इलाके में स्थित एक सोने के जेवरात तैयार करने वाले कारखाने में रात 3 बजे नकाबपोश बदमाश घुस गए और डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के आभूषण ले गए. घटना चौड़ा रास्ता इलाके में हुई, जहां बदमाश करीब 1200 ग्राम सोना सहित अन्य सामान ले उड़े. इस वारदात की पूरी घटना कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

अंकित खंडेलवाल निवासी पृथ्वीराज मार्ग अशोक नगर ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है कि उनका सीताराम रत्नकोष भवन, नानाजी की गली, चौड़ा रास्ता में सोने के आभूषण बनाने का कारखाना है. जब उन्होंने अपनी गद्दी की तलाशी ली, तो वहां रखे सोने के आभूषण, सोना और डायमंड सहित कई डिब्बे गायब मिले. इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अंकित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

Add Zee News as a Preferred Source


बदमाशों ने बड़ी चतुराई से वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, बदमाश पास वाली बिल्डिंग से रस्सी की मदद से कारखाने की चौथी मंजिल पर उतरे और फिर कांच तोड़कर अंदर घुस गए. उन्होंने महज 6 मिनट में वारदात को अंजाम दिया. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दो बदमाश एक बाइक पर आए थे, जिन्होंने वारदात के बाद तेजी से भागने में सफलता पाई. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.


6 मिनट में दिया डेढ़ करोड़ की चोरी का अंजाम
जयपुर के माणक चौक थाना इलाके के चौड़ा रास्ता स्थित एक सोने के जेवरात बनाने वाले कारखाने में नकाबपोश चोरों ने सेंधमारी की. देर रात 3 बजे दो चोर पास वाली बिल्डिंग से रस्सी की मदद से चौथी मंजिल पर उतरे और कांच तोड़कर अंदर घुस गए.

उन्होंने महज 6 मिनट में वारदात को अंजाम देते हुए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का सोना चोरी कर लिया, जिसमें 1200 ग्राम सोना और अन्य सामान शामिल था. अंकित खंडेलवाल ने माणक चौक थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की उम्मीद है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author