&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur Maharani College Mazar Controversy : राजस्थान यूनिवर्सिटी के महारानी कॉलेज में ट्रिपल मजार के मामले में नया मोड़ आ गया है. कॉलेज परिसर में एक मजार और फिर दो मजार बनी. लेकिन कॉलेज प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया. कॉलेज प्रशासन मौन क्यों रहा ये भी सवाल है. अब जिला प्रशासन की कमेटी को पूरे मामले की जानकारी दी गयी है.
नये अपडेट के मुताबिक कॉलेज के साइट प्लान नक्शे में भी मजार नहीं हैं. आपको बता दें कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच कमेटी का गठन कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने किया. जो चार दिन में अपनी रिपोर्ट देगी. कमेटी में एसडीएम जयपुर राजेश जाखड, उपायुक्त प्रियवृत चारण, सहायक पुलिस उपायुक्त बालाराम जाट, अधीक्षक पुरातत्व एवं संग्रहलय विभाग नीरज त्रिपाठी और अधिशाषी अभियंता राजस्थान विवि सुभाष बैरवा शामिल है.
कमेटी में प्रधानाचार्य महारानी कॉलेज जयपुर को नामित सदस्य बनाया गया है. कॉलेज में मजारों के निर्माण स्थिति आदि के सीसीटीवी फुटेज के साथ ही कार्यरत और पूर्व कार्मिकों और पढ़ रही छात्राओं के बयान भी होंगे, इसी आधार पर कमेटी जांच रिपोर्ट सौंपेगी.
इससे पहले कल मजार के परिजन और विधायक किशनपोल ने कलेक्टर से मुलाकात की थी. परिजनों ने 100 साल से अधिक पूर्वजों की मजार बताते हुए कलेक्टर को ज्ञापन दिया था. इधर परकोटा संरक्षण समिति के अध्यक्ष भारत शर्मा ने कॉलेज में ‘लैंड जिहाद’ का आरोप लगाया था.
इधर धरोहर बचाओ संरक्षण समिति के मुताबिक- कॉलेज कैंपस में शैक्षणिक और सरकारी जमीन पर नियमों के विपरीत अवैध अतिक्रमण कर तीन मजार का निर्माण किया गया है. यह लैंड जिहाद है, जिसकी आड़ में महारानी कॉलेज में लव जिहाद का बीज बोने का षडयंत्र रचा जा रहा है. जिस कॉलेज में पुरुषों की एंट्री ही नहीं हो सकती है, वहां अचानक तीन मजार का निर्माण कैसे हो गया है? यह पूरा मामला महारानी कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है, जो हमारे भविष्य और बेटियों की सुरक्षा के लिए घातक साबित हो सकता है. इन हालातों में कॉलेज कैंपस एक समुदाय विशेष का धार्मिक अड्डा बनकर रह जाएगा, जहां धीरे-धीरे धार्मिक आयोजन होने लगेंगे, भीड़ आएगी. इसके बाद धीरे-धीरे इस सरकारी जमीन को भी वक्फ की बताकर हड़पा जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!