Jaipur News: राजस्थान के जयपुर के मानसरोवर इलाके में जिला प्रशासन ने खतरनाक गैस अवैध रिफलिंग की फैक्ट्री पर छापा मारा. इस दौरान 235 से अधिक घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर पकड़े.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजस्थान के जयपुर के मानसरोवर इलाके में घरेलू गैस सिलेंडरों को कमर्शियल सिलेंडरों में भरकर खतरनाक मुनाफाखोरी कर रहे रैकेट का जिला प्रशासन ने बड़ा भंडाफोड़ किया है. यह पूरा नेटवर्क भीड़भाड़ वाले आवासीय क्षेत्र में चल रहा था, जहां जार सी चिंगारी भी बड़ा धमाका कर सकती थी.
गोपनीय सूचना मिलते ही जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण ने तुरन्त टीम के साथ मौके पर दबिश दी. केसर चौराहा के पास एक पुराने जर्जर घर और उसके सामने खाली पड़े हिस्से में यह खतरनाक अवैध रिफलिंग की फैक्ट्री चल रही थी.
छापे के दौरान 235 से अधिक घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर, अवैध रिफिलिंग के लिए लगाए गए इलेक्ट्रिक मोटर्स, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और कई अन्य उपकरण बरामद हुए. इतनी सामग्री देखकर टीम भी दंग रह गई.
स्पष्ट था कि यह धंधा लंबे समय से बड़े पैमाने पर चल रहा था. अधिकारियों के मुताबिक, घरेलू सिलेंडर में मिलने वाली सब्सिडी का फायदा उठाकर इसे कमर्शियल सिलेंडरों में भरा जाता था, जिससे मोटा मुनाफा कमाया जा रहा था और बदले में पूरा इलाका विस्फोट के खतरे से घिरा हुआ था.
जांच में घरेलू सिलेंडरों का अवैध भंडारण, रिफिलिंग, और गैरकानूनी बिक्री सिद्ध होने पर दोषियों पर एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर 2000 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जिला रसद विभाग ने साफ किया है कि शहर में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ अभियान और भी तेज किया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!