&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजधानी में बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और अब खुलेआम लोगों पर जानलेवा हमला करने के मामले भी सामने आने लगे हैं. ताजा मामला सामने आया है के शिवदासपुरा थाना इलाके के महाराजा अग्रसेन नगर का जहां घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहे आदित्य शर्मा को घर से बाहर बुला जानलेवा हमला किया गया.
घटना के वक्त आदित्य का परिवार बाहर गया हुआ था और आदित्य घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहा था तभी इलाके का आदतन बदमाश विशाल मांडीया पीड़ित के घर के बाहर आकर गेट खटखटाने लगा.
पीड़ित पहले से ही विशाल को जानता था, जिसके चलते वह जैसे ही घर से बाहर निकाला वैसे ही विशाल ने इशारा करके अपने अन्य साथियों को बुला लिया. उसके बाद हाथों में लोहे की रोड और डंडे लिए चेहरे पर कपड़ा बांधे बदमाशों ने पीड़ित पर ताबड़तोड़ वार कर जानलेवा हमला किया.
पीड़ित के अचेत और लहूलुहान होने व शोर होने पर आस-पड़ोस के लोगों व घर में ट्यूशन पढ़ रहे बच्चों के घबराकर बाहर निकलने पर शोर होता देख बदमाश मौके से फरार हो गए.
इसके बाद पीड़ित को गंभीर घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा पीड़ित का ऑपरेशन किया गया. पीड़ित के हाथ-पैर और शरीर में विभिन्न अंगों पर गंभीर चोट लगी हैं. पीड़ित के पिता रामबाबू शर्मा ने शिवदासपुरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है.
पीड़ित का कहना है कि एक बार पहले में जब वह विशाल के साथ कहीं जा रहा था तभी विशाल पर कुछ लोगों ने हमला किया था. उस प्रकरण में विशाल पीड़ित पर यह दबाव बना रहा था कि वह उसके पक्ष में उन लोगों के खिलाफ गवाही दे, जिसके नाम वह बताएगा, लेकिन पीड़ित ने ऐसा करने से मना कर दिया, जिसके चलते विशाल उससे रंजिश रखने लगा. फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!