Jaipur: गोवंशों के लिए गलताजी धाम में बनेगी आधुनिक गौशाला, दो नए पार्क भी होंगे तैयार

Jaipur News: राजस्थान में जयपुर के गलता तीर्थ में रीब 12 लाख की लागत से बनने वाली यह गौशाला 60 बाय 80 फीट क्षेत्रफल में तैयार होगी, जिसमें 40-50 गौवंश के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी. यहां स्वच्छ जल और चारे की स्थायी व्यवस्था के साथ पशुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रहेगा.

Jaipur: गोवंशों के लिए गलताजी धाम में बनेगी आधुनिक गौशाला, दो नए पार्क भी होंगे तैयार
Image Credit: jaipur news

Jaipur News: गलता तीर्थ, जो अब तक धार्मिक और पर्यटन केन्द्र के रूप में चर्चा में रहा है. अब यहां पशु कल्याण और हरियाली की भी नई पहल जुड़ गई है. नगर निगम हेरिटेज की महापौर कुसुम यादव ने मंदिर परिसर में बनने वाली आधुनिक गौशाला के लिए भूमि पूजन किया. खास बात यह है कि यह गौशाला कॉरपोरेट और प्रशासन के संयुक्त सहयोग से आकार ले रही है.

करीब 12 लाख की लागत से बनने वाली यह गौशाला 60 बाय 80 फीट क्षेत्रफल में तैयार होगी, जिसमें 40-50 गौवंश के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी. यहां स्वच्छ जल और चारे की स्थायी व्यवस्था के साथ पशुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source


महापौर ने इस अवसर पर तीर्थ परिसर में 20-20 लाख रुपये की लागत से राधारानी और जानकी नामक दो पार्क बनाने की भी घोषणा की. पार्कों के निर्माण से तीर्थ आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और परिसर का सौंदर्य भी बढ़ेगा. अतिरिक्त जिला कलक्टर आशीष कुमार ने बताया कि जिला कलेक्टर को उच्च न्यायालय ने गलता तीर्थ का प्रशासक नियुक्त करने के बाद से यहां लगातार कायाकल्प हो रहा है. मंदिर, कुंड और लाइटिंग के बाद अब गौशाला और हरित क्षेत्र विकास की दिशा में ठोस काम हो रहा है.

पढ़ें जयपुर की एक और खबर
Jaipur: गलता गेट इलाके से लापता हुए 2 सगे भाइयों की XUV गाड़ी में मिली लाश, मचा कोहराम

राजधानी जयपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. गलता गेट थाना क्षेत्र के नागतलाई इलाके में मंगलवार शाम लापता हुए दो सगे भाइयों के शव घर से महज 20 मीटर दूर एक बंद पड़ी XUV गाड़ी से बरामद हुए. मृतकों की पहचान 8 वर्षीय अनस और 5 वर्षीय अहसान के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि दोनों मासूम भाई करीब साढ़े चार बजे घर से खेलने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. परिजनों ने उन्हें ढूंढ़ना शुरू किया और फिर गलता गेट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस और परिजनों ने इलाके की तलाशी शुरू की, जिसके बाद घर के पास खड़ी एक पुरानी XUV गाड़ी से दोनों के शव बरामद हुए.

गाड़ी पिछले 15 दिनों से वहीं खड़ी थी और आसपास करीब 5 से 6 अन्य गाड़ियां भी खड़ी रहती हैं. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चे संभवतः खेलते हुए गाड़ी में घुस गए होंगे और ऑटो लॉक हो जाने के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई.

हालांकि, परिजन इसे हत्या मान रहे हैं. उनका आरोप है कि बच्चों के शवों पर चोट के निशान हैं, जिससे किसी साजिश की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल दोनों शवों को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा. रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.

घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा है. एसएमएस अस्पताल में स्थानीय विधायक सहित बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं, वहीं नागतलाई में भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.