जयपुर नगर निगम हेरिटेज कमेटियों का गठन, कांग्रेस छोड़ BJP आए पार्षदों की बल्ले बल्ले

Jaipur News : राजस्थान की राजधानी जयपुर में नगर निगम हैरिटेज में संचालन समितियों का गठन हो चुका है. कुल 24 समितियां बनायी गयी है, लेकिन एक नाम ने सबको चौंका दिया है.

जयपुर नगर निगम हेरिटेज कमेटियों का गठन, कांग्रेस छोड़ BJP आए पार्षदों की बल्ले बल्ले
  • Jaipur News : राजस्थान के जयपुर नगर निगम हैरिटेज की बनी 24 समितियों को गठित कर दिया गया है. जिनका कार्यकाल 10 नवंबर 2025 तक का है.

    जिसके बाद नगर निगम हैरिटेज के बोर्ड का कार्यकाल पूरा हो जाएगा. समितियों में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए पार्षदों के नाम हैं.

    याद दिला दें कि नवंबर 2020 में बोर्ड के गठन होने के समय पार्षद मुनेश गुर्जर मेयर बनी थी और निर्दलीय पार्षदों ने समर्थन दिया था. तब से अभी तक समितियों का गठन नहीं हुआ.

    मुनेश गुर्जर को पद से हटाने के लिये कांग्रेस और निर्दलीय 8 पार्षदों ने बीजेपो की समर्थन दिया था. लेकिन सभी पार्षदों को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता नहीं मिली है. इ

    स समर्थन के बाद सरकान ने मुनेश गुर्जर को पद से हटा दिया गया था और कुसुम यादव को कार्यवाहक मेयर बनाया गया था. वहीं समर्थन देने वाले कांग्रेसी और निर्दलीय पार्षदों को समितियों में चेयरमैन बनाकर उनको तोहफा दिया गया था.

    24 समितियां जो बनायी गयी है, उसमें फुटकर व्यवसाय पुनर्वास समिति के चेयरमैन रवि जैन को लेकर डीएलबी अधिकारियों को गफलत हो गयी.

    क्योंकि रवि जैन अभी किसी भी वार्ड से पार्षद नहीं है. समितियों का जो प्रस्ताया आया उसमें भी रवि जैन के नाम के आगे वार्ड नंबर या पार्षद होने का जिक्र नहीं था.

    हवामहल से पांच,आदर्शनगर,किशनपोल से 6-6 और आमेर से एक चेयरमैन बना है.
    ​​​​​​​सिविल लाइंस से मनोज मुद्गल, अंशु शर्मा, उत्तम शर्मा, पूनम शर्मा और ज्योति चौहान, धीरज शर्मा, पवन कुमार शर्मा, रविप्रकाश सैनी चेयरमैन बने हैं. ​​​​​​​
    हवामहल से माणक शर्मा, बबीता तंवर, रामकिशन शर्मा, ​​​​​​​विक्रम सिंह, रजत विश्नोई. आदर्श नगर-सुरेश नावरिया, पारस जैन, रितु मोतियानी, महेन्द्र पहाड़िया, प्रकाश चंद शर्मा, संतोष कंवर बने
    आदर्श नगर विधानसभा से चेयरमैन बने हैं. किशनपोल से ​​​​​​​​​​​​​​कुसुम यादव (बीपीसी और वित्त कमेटी), जितेन्द्र कुमार लखवानी, हिमांशु ढलेत, गिर्राज नाठा,अरविंद मेठी, मोहम्मद जकारिया ने चेयरमैन बने हैं.
    आमेर विधानसभा क्षेत्र से पूरण चंद सैनी को चेयरमैन बनाया गया है.

    राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
ये भी पढ़ें-

Trending news