Rajasthan Crime: तेल भरवाया, पैसे नहीं दिए.. सेल्समैन को गोली मार फरार हुए बदमाश

Rajasthan News: जयपुर के नरेला थाना क्षेत्र के शाकंभरी किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर देर रात अज्ञात दो जनों ने पैट्रोल पंप सेल्समेन के गोली मार कर हत्या कर दी.

Rajasthan Crime: तेल भरवाया, पैसे नहीं दिए.. सेल्समैन को गोली मार फरार हुए बदमाश
Image Credit: Jaipur News

Rajasthan News: जयपुर जिले के नरैना थाना क्षेत्र के मरवा गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई. शाकंभरी किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर कार्यरत 23 वर्षीय सेल्समैन शैतान सिंह खटाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर गाली-गलौज करने लगे और विरोध पर सेल्समैन के सिर में गोली मार दी. घायल को तुरंत नरैना सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना का विवरण
नरैना थानाधिकारी धर्म सिंह गुर्जर के अनुसार, रात करीब 10 बजे दो अज्ञात युवक काली एसयूवी में पेट्रोल पंप पर पहुंचे. पेट्रोल भरवाने के बाद जब शैतान सिंह ने पैसे मांगे तो युवकों ने गाली-गलौज की और पिस्टल निकाल ली. विरोध करने पर एक बदमाश ने उसके सिर में गोली मार दी. हमलावर इसके बाद तेज गति से गाड़ी भगा ले गए.

Add Zee News as a Preferred Source

सीसीटीवी कैमरे थे बंद, जांच में बाधा
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया. जब पुलिस ने पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश की तो पता चला कि कैमरे बंद थे, जिससे जांच में रुकावट आई. यह जानकारी सामने आते ही ग्रामीणों और मृतक के परिजनों में गुस्सा भड़क गया.

ग्रामीणों और परिजनों का प्रदर्शन
हत्या की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नरैना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए. मृतक शैतान सिंह के परिवार में उसकी दो बहनें हैं और वह इकलौता बेटा था. परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में पंप मालिक के खिलाफ प्रदर्शन किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी और माहौल को शांत कराया.

विशेष टीम गठित, आरोपियों की तलाश जारी
सांभरलेक सीओ अनुपम मिश्रा ने घटनास्थल का दौरा कर जानकारी ली. पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए विशेष टीम का गठन किया है. आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी खोज की जा रही है.

पुलिस की अपील और सतर्कता
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि संदिग्धों की सूचना तत्काल दें और पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा उपकरण चालू रखें. मामला गंभीर है और पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़ने का भरोसा जता रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.