नूरानी मस्जिद जब पहुंचा बुलडोजर का 'बाप', इतनी बड़ी लोखंडा मशीन देखते ही रह गए लोग

Jaipur News: जयपुर के नंदपुरी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण किसी भी मजबूत या जटिल निर्माण को हटाने के लिए विशेष 'लोखंडा मशीन' को भी बैकअप के तौर पर जयपुर लाया गया था. 
 

नूरानी मस्जिद जब पहुंचा बुलडोजर का 'बाप', इतनी बड़ी लोखंडा मशीन देखते ही रह गए लोग
Image Credit: Jaipur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर के नंदपुरी क्षेत्र में सड़क सीमा से धार्मिक स्थलों और अन्य अतिक्रमणों को हटाने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने व्यापक तैयारियां की थीं.

कार्रवाई के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष रूप से 'लोखंडा' मशीन भी मंगवाई गई थी. बताया जा रहा है कि यह नॉर्थ इंडिया की एकमात्र लोखंडा मशीन है, जिसे विशेष तौर पर इस अभियान के लिए जयपुर बुलाया गया था.

Add Zee News as a Preferred Source

हालांकि मौके पर मौजूद छोटी ध्वस्तीकरण मशीनों से ही निर्माण हटाने का काम पूरा हो गया, जिसके चलते लोखंडा मशीन का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं पड़ी. जानकारी के अनुसार, भारी-भरकम लोहे के ढांचों, स्टील स्ट्रक्चर और मजबूत अतिक्रमणों को ध्वस्त करने के लिए यह मशीन बैकअप के तौर पर तैयार रखी गई थी. हाल ही में दिल्ली में एक होटल के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई में भी इसी मशीन का इस्तेमाल किया गया था.

क्या होती है लोखंडा मशीन?
लोखंडा मशीन एक भारी ध्वस्तीकरण उपकरण है, जिसका उपयोग अवैध निर्माण, लोहे के ढांचे, शटर, गेट, बाउंड्रीवाल, सीढ़ियां और अन्य मजबूत संरचनाओं को तोड़ने या काटने के लिए किया जाता है. मशीन का भारी लोहे का हिस्सा निर्माण पर प्रहार कर उसे कमजोर करता है, जिससे बाद में मलबा हटाने का काम आसान हो जाता है.

अतिक्रमण हटाने में क्यों होती है अहम?
विशेषज्ञों के अनुसार, कई बार केवल जेसीबी या बुलडोजर से अतिक्रमण हटाना संभव नहीं होता. ऐसे में लोखंडा मशीन का उपयोग कर पहले दीवारों, शेड और स्टील संरचनाओं को कमजोर किया जाता है. ये मशीन बड़ी आसानी के साथ बिना वाइब्रेशन के साथ काम करती है.

तंग गलियों और संवेदनशील क्षेत्रों में भी यह मशीन काफी उपयोगी मानी जाती है, जहां बड़े वाहन आसानी से नहीं पहुंच पाते हैं. नंदपुरी अभियान के दौरान प्रशासन ने किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए इस मशीन को तैयार रखा था, लेकिन कार्रवाई शांतिपूर्ण और योजनाबद्ध तरीके से पूरी होने के कारण इसका इस्तेमाल नहीं करना पड़ा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More