Jaipur News: राजस्थान में इस बार मानसून ब्रेक के बाद मौसम ने करवट ली, लेकिन इसके साथ ही मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया. हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक 22 जुलाई से 8 अगस्त के बीच प्रदेश में डेंगू के 115 और मलेरिया के 121 नए केस दर्ज किए गए.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजस्थान में मानसून का आधा सीजन गुजर चुका है और अब बारिश के थमते ही मच्छरों का प्रकोप तेज हो गया है. नतीजा-डेंगू और मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोग तेजी से फैलने लगे हैं. पिछले 20 दिनों के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में इन बीमारियों के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी की मौत नहीं हुई है. देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट-
राजस्थान में इस बार मानसून ब्रेक के बाद मौसम ने करवट ली, लेकिन इसके साथ ही मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया. हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक 22 जुलाई से 8 अगस्त के बीच प्रदेश में डेंगू के 115 और मलेरिया के 121 नए केस दर्ज किए गए.
डेंगू के मामलों में सबसे ज्यादा केस जयपुर, कोटा और अजमेर में सामने आए. राजधानी जयपुर में 15, कोटा और अजमेर में 13-13, उदयपुर में 10, जबकि झुंझुनूं और कोटपूतली में क्रमश: 9 और 8 केस दर्ज हुए. कुल 115 मरीजों में से 68 सिर्फ इन छह जिलों के हैं.
खास आंकड़ा
डेंगू केस (22 जुलाई - 8 अगस्त) - 115
मलेरिया केस (22 जुलाई - 8 अगस्त) - 121
ज्यादा केस वाले जिले (डेंगू) - जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, झुंझुनूं, कोटपूतली
ज्यादा केस वाले जिले (मलेरिया) - जैसलमेर, बाड़मेर
वहीं, मलेरिया के केस में जैसलमेर और बाड़मेर सबसे आगे हैं. इन दोनों सीमावर्ती जिलों में पिछले 20 दिनों में कुल 54 केस मिले हैं. बाकी के केस प्रदेश के अन्य जिलों में बिखरे हुए हैं.
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बारिश का दौर हल्का पड़ते ही मच्छरों का प्रजनन तेजी से बढ़ जाता है. यही वजह है कि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां अचानक फैलने लगती हैं. हालांकि फिलहाल ज्यादा मरीज गंभीर स्थिति में नहीं हैं. ज्यादातर का इलाज घर पर ही चल रहा है और केवल कुछ मामलों में अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी. फिलहाल जो केस आ रहे हैं, उनमें ज्यादातर मरीज हल्के लक्षणों के साथ हैं. समय पर दवा और साफ-सफाई से इन बीमारियों को रोका जा सकता है.
डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए साफ-सफाई और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करना जरूरी है. हेल्थ डिपार्टमेंट भी लोगों से अपील कर रहा है कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें और पूरी बाजू के कपड़े पहनें.
तो बरसात के बाद सेहत का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है. समय पर सावधानी बरतकर डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!