&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजस्थान के जयपुर जिले में रणथंभौर टाइगर रिजर्व एक बार फिर से विवादों में घिर गया है. कल शाम की पारी में सफारी पर गए पर्यटकों का कैंटर जोन 6 में खराब हो गया. कैंटर के स्टार्ट नहीं होने से यात्री जोन बंद होने के बाद घंटे भर जंगल में ही फंसे रहे.
वहीं कैंटर में भ्रमण पर गई महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी अंधेरा देख रोने लगे. वेटिंग कैंटर भी नहीं पहुंचा, तो पर्यटक अंधेरे जंगलों में फंस गए. काफी देर बाद जानकारी मिलने पर वन विभाग ने वेटिंग कैंटर को भेजकर फंसे कैंटर को निकाला.
यह भी पढ़ें- तो क्या संजू सैमसन और राजस्थान रॉयल्स में नहीं होगा करार? जानिए क्या कहते हैं ट्रेडिंग के नियम
एक पूरे मामले पर एक महिला का ऑडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक अधिकारी से पूरी जानकारी शेयर कर रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चों के रोने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं.
इन टाइगर्स का मूवमेंट रहता है
जानकारी के अनुसार कैंटर नंबर 2171 शाम की पारी में जोन 6 में पर्यटकों को भ्रमण पर लेकर गया था. इस जोन में बाघ बादल, नूर और बाघिन लक्ष्मी का मूवमेंट रहता है. इस दौरान कैंटर एकाएक बंद होने के कारण पर्यटक घबरा गए.
इस दौरान कैंटर का गाइड भी किसी अन्य के साथ बैठकर निकल गया. वहीं बोलकर गया कि कोई कैंटर से नीचे नहीं उतरेगा. काफी देर तक नहीं लौटने पर जंगल में फंसे सभी लोग डर के साए में रहे.
ड्राइवर, गाईड को किया गया बैन
इस पूरे मामले के बाद रणथंभौर नेशनल टाईगर रिजर्व में लापरवाही के बाद ड्राइवर, गाईड को टाइगर रिजर्व में बैन किया गया है. ड्राइवर कन्हैया, शहजाद चौधरी, लिकायत अली, गाईड मुकेश बैरवा को टाइगर रिजर्व में अंतिम आदेश तक प्रतिबंधित किया गया है. उपवन संरक्षक प्रमोद कुमार धाकड ने आदेश जारी किए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!